फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Criminals looted South Bihar Gramin Bank in Nalanda; Looted 11 lakhs, also looted customers.

Bihar : हथियार के बल पर अपराधियों ने बैंक में डाला डाका; 11 लाख लूटे, ग्राहकों से भी की लूटपाट

Mon, 03 Jul 2023 04:42 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Mon, 03 Jul 2023 04:42 PM IST
सार

Bank loot : नालंदा में अपराधियों ने बैंक में डकैती कर 11 लाख लूटकर  फरार हो गये। इस क्रम में अपराधियों ने बैंक के अंदर मौजूद लोगों से भी लूटपाट किए।  विद्रोध करने पर ग्राहकों के साथ अपराधियों ने मारपीट भी की। 

विज्ञापन
Bihar: Criminals looted South Bihar Gramin Bank in Nalanda; Looted 11 lakhs, also looted customers.
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

घटना नगरनौसा थाना क्षेत्र के रामघाट महमदपुर गांव स्थित दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक की है। प्रत्यक्षदर्शी राजीव कुमार ने बताया कि करीब 6 की संख्या में बदमाश बैंक में घुस आए, जिसमें से एक ने कहा कि एटीएम से पैसा निकालना है। बैंक के एक कर्मचारी ने कहा कि एटीएम बाहर है। इसके बाद उनमें से एक अपराधी काउंटर की तरफ छलांग लगा कर अन्दर चला गया और मैनेजर को हथियार के बल पर अपने कब्जे में ले लिया। फिर सभी अपराधी लूटपाट करने लगे। इतना ही नहीं अन्य अपराधियों ने पिस्टल की नोक पर बैंक के अंदर मौजूद ग्राहकों से भी उनके लॉकेट, सोने की चैन के अलावे पॉकेट में रखे पर्स और रुपए लूटने लगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed