{"_id":"5d71fbeb8ebc3e93a45fb940","slug":"bihar-criminal-shot-scrape-businessman-and-his-family-in-samastipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार में अपराधियों का तांडव, समस्तीपुर में कारोबारी-पत्नी और बेटी को गोलियों से भूना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार में अपराधियों का तांडव, समस्तीपुर में कारोबारी-पत्नी और बेटी को गोलियों से भूना
Fri, 06 Sep 2019 12:24 PM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: Trainee Trainee
Updated Fri, 06 Sep 2019 12:24 PM IST
सार
- समस्तीपुर में कारोबारी व उसके परिवार को अपराधियों ने गोली मारी
- कारोबारी व उसकी पत्नी की हालत गंभीर
- पुलिस घटना की जांच में जुट गई है
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रशासन की तमाम कोशिशों के बाद भी बिहार में अपराध रुकने का नाम ही नहीं ले रहा है। अपराधी इस कदर बेखौफ हो चुके हैं वे लोगों को घरों में घुसकर गोली मार रहे हैं। ताजा मामला बिहार के समस्तीपुर का है।
विज्ञापन
समस्तीपुर में गुरुवार रात बदमाशों ने एक कारोबारी बद्री गोयनका, उनकी पत्नी और बेटी को गोली मारकर जख्मी कर दिया। कारोबारी व उसकी पत्नी सोनम गोयनका को तीन-तीन गोलियां लगी हैं। जबकि, उसकी बेटी अदिति को बदमाशों ने हाथ में गोली मारी। बदमाशों ने घर में घुसकर घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन
Bihar: Businessman, his wife and daughter shot at by unknown miscreants at their residence in Samastipur, last night. They have been admitted to the hospital. Case registered.
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) September 6, 2019
गोली की आवाज को सुनकर स्थानीय लोग कारोबारी के घर पहुंचे और घायल लोगों को अस्पताल पहुंचाया। गोली लगने से कारोबारी व उसकी पत्नी की स्थिति गंभीर बनी हुई है। जबकि कारोबारी की बेटी खतरे से बाहर है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घायल कारोबारी ने दोनों बदमाशों को पहचानने का दावा किया है।
घटना के वक्त कारोबारी अपने घर में थे। दोनों बदमाश बातचीत के बहाने घर में घुसे और पिस्टल निकालकर फायरिंग शुरू कर दी। गोलियों की आवाज सुनकर जब कारोबारी की पत्नी उन्हें बचाने पहुंची तो बदमाशों ने उसे भी गोली मार दी। इस दौरान उनकी बेटी भी पिता की आवाज सुनकर वहां पहुंच गई तो बदमाशों ने उस पर भी गोलियां चलाई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। डीएसपी प्रीतीश कुमार खुद मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गए। पुलिस ने बताया कि गोलियां किस कारण चलाई गई यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। डीएसपी का कहना है कि अपराधियों की पहचान कर ली गई है, जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।