{"_id":"646f0437be98558a95043e14","slug":"bihar-crime-pickup-driver-shot-dead-in-begusarai-2023-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Crime: बेगूसराय में गोली मारकर पिकअप चालक की हत्या, वैशाली जिले का था निवासी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Crime: बेगूसराय में गोली मारकर पिकअप चालक की हत्या, वैशाली जिले का था निवासी
Thu, 25 May 2023 12:16 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 25 May 2023 12:16 PM IST
सार
बिहार के बेगूसराय जिले में बीते दिन बुधवार को एक व्यक्ति की हत्या का मामला सामने आया है। वहीं, एक दिन भी ठीक से नहीं बीता कि गुरुवार को फिर एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इन घटनाओं से आमजन में डर का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन
घटना स्थल पर मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बेगूसराय जिले में अपराधियों का तांडव लगातार देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी में बेखौफ अपराधियों ने एक बार फिर बड़ी वारदात को अंजाम दिया, जहां पिकअप भान ड्राइवर की गोली मारकर हत्या कर दी। इस हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन
वहीं, इस हत्या के बाद पुलिस में भी हड़कंप मच गया। घटना फुलवरिया थाना क्षेत्र के मालती एनएच-28 के समीप की है। मृतक ड्राइवर की पहचान वैशाली जिले के विद्युपर थाना क्षेत्र के सिलात गांव के रहने वाले स्वर्गीय राजकुमार सिंह का पुत्र अमरजीत कुमार सिंह के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि मृतक पिकअप भान ड्राइवर है और बीती रात मालदा से आम लेकर बिधूपुर जा रहा था। तभी अपराधियों ने मालती स्थित एनएच-28 के पास लूटपाट करने के दौरान गोली मारकर हत्या कर दिया। हत्या के बाद एनएच-28 पर भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई।
विज्ञापन
वहीं, इस घटना की जानकारी फुलवरिया थाना पुलिस को लगी। मौके पर फुलवरिया थाने के पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है। इस घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दे दी गई है। बताते चलें कि बुधवार को भी अपराधियों ने मटिहानी थाना क्षेत्र के बदलपुरा के पास एक युवक को गोली मारकर हत्या कर दी थी। वहीं, बेगूसराय में लगातार हत्याओं का दौर जारी है। इसको लेकर लोगों में काफी डर का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन