{"_id":"65293506e230825811092f69","slug":"bihar-crime-pacs-president-husband-shot-dead-by-miscreants-in-nalanda-2023-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Crime: नालंदा में पैक्स अध्यक्ष पति को बदमाशों ने मारी गोली, शेखपुरा में जीएनएम के पद पर हैं कार्यरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Crime: नालंदा में पैक्स अध्यक्ष पति को बदमाशों ने मारी गोली, शेखपुरा में जीएनएम के पद पर हैं कार्यरत
Fri, 13 Oct 2023 05:46 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
Published by: अरविंद कुमार
Updated Fri, 13 Oct 2023 05:46 PM IST
सार
बिहार के नालंदा जिले में पैक्स अध्यक्ष पति को बदमाशों ने गोली मार दी। घायल पैक्स अध्यक्ष पति शेखपुरा में जीएनएम के पद पर कार्यरत हैं। बताया जा रहा है कि घर लौटने के दौरान घात लगाए बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन
बदमाशों ने मारी गोली
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नालंदा में हिलसा थाना क्षेत्र अंतर्गत कोरावां पंचायत के नवनिर्वाचित पैक्स अध्यक्ष पति अनुज कुमार उर्फ लोली सिंह को बदमाशों ने गोलियों से छलनी कर दिया है। नाजुक हालत में अनुज कुमार को हिलसा अनुमंडलीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद पटना पीएमसीएच रेफर किया गया है।
विज्ञापन
बताया जाता है कि अनुज कुमार उर्फ लोली सिंह मूलतः चिकसौरा थाना क्षेत्र के मुरलीगढ़ गांव के रहने वाले हैं। एक सप्ताह पूर्व हिलसा प्रखंड के कोरावां पंचायत में पैक्स अध्यक्ष के पद पर उनकी पत्नी बेबी देवी निर्वार्चित हुई हैं। अनुज कुमार उर्फ लोली सिंह वर्तमान में शेखपुरा में जीएनएम के पद पर कार्यरत हैं। वे शुक्रवार को ड्यूटी से घर आ रहे थे। तभी हिलसा थाना क्षेत्र के कुर्मिया विगहा गांव के पास पूर्व से घात लगाए हथियारबंद बाइक सवार बदमाशो ने उन्हें गोलियों से छलनी कर दिया, जिससे वे गम्भीर रूप से जख्मी होकर गिर गए।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों के सहयोग से उन्हें इलाज के लिए हिलसा अनुमंडलीय अस्पताल में लाया, जहां उनकी नाजुक हालत को देखते हुए पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है। शरीर में तीन से अधिक गोली लगी हुई है। सिर में, अंगुली में और अंडकोश में गोली लगी हुई है। जबकि पूरा शरीर खून से लथपथ है। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश अंधाधुंध फायरिंग करते हुए मौके से भाग खड़े हुए। वहीं, हिलसा डीएसपी सुमित कुमार ने बताया कि जख्मी को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। पुलिस घटनास्थल पर पहुंच मामले की जांच में जुट गई है, परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन