{"_id":"610bac778ebc3e88c5597ad1","slug":"bihar-crime-news-accused-of-battery-theft-set-fire-to-private-parts-of-four-youths","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैवानियत : बैटरी चोरी का इल्जाम लगा, चार युवकों के प्राइवेट पार्ट में लगा दी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हैवानियत : बैटरी चोरी का इल्जाम लगा, चार युवकों के प्राइवेट पार्ट में लगा दी आग
Thu, 05 Aug 2021 02:46 PM IST
अजय सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आरा
Published by: अजय सिंह
Updated Thu, 05 Aug 2021 02:46 PM IST
सार
बैटरी चोरी के इल्जाम में बिहार के भोजपुर में चार युवकों के प्राइवेट पार्ट में लाग लगा दी गई। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
बिहार पुलिस (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
विस्तार
बिहार के भोजपुर जिले में चार युवकों के प्राइवेट पार्ट में पेट्रोल डालकर आग लगा दी गई। इन युवकों पर महज इतना आरोप था कि उन्होंने बैटरी चोरी थी। घटना कोइलवर थाना क्षेत्र के बबुरबानी घाट की है। पुलिस को दी गई लिखित शिकायत में युवकों ने इस बर्बरता और मारपीट का आरोप कोइलवर नगर पंचायत के उपमुख्य पार्षद पति सरताज आलम उर्फ सोनू खान पर लगाया है। पुलिस के मुताबिक चारों युवकों का इलाज स्थानीय पीएचसी में चल रहा है।
विज्ञापन
पहले पीटा फिर कपड़े उतरवाकर लगा दी आग
इंसानियत को शर्मसार करने वाली इस घटना के शिकार बबुरबानी घाट निवासी स्व. महेश चौधरी का पुत्र टुनटुन चौधरी उर्फ रंजन चौधरी, कोईलवर नगर क्षेत्र के वार्ड नंबर 13 निवासी भोला महतो और वकील कुमार एवं एक अन्य युवक हैं। टुनटुन चौधरी उर्फ रंजन चौधरी ने बताया कि उपमुख्य पार्षद पति सरताज आलम उर्फ सोनू खान अपने तीन साथियों के साथ उन्हें पकड़कर अपने कोइलवर-कुल्हड़िया रोड स्थित गोदान में ले गए। जहां उनके साथ पहले तो जमकर मारपीट की गई और बाद में जबरन बैटरी चोरी का आरोपी स्वीकार करवाकर कपड़े उतरवाए गए। इसके बाद चारों युवकों के प्राइवेट पार्ट में पेट्रोल डालकर आग लगा दी गई।
विज्ञापन
दी जान से मारने की धमकी
वहीं इस पूरे मामले की लिखित शिकायत पुलिस से भी की गई है। इसके मुताबिक युवकों से बैटरी के बदले पैसे मांगे गए। पैसे न देने पर भोला महतो और वकील कुमार को जान से मारने की धमकी भी दी गई। पुलिस का कहना है कि पीड़ित टुनटुन चौधरी के बयान के आधार पर उपमुख्य पार्षद पति सरताज आलम के खिलाफ नामजद व तीन अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन
भाई के साथ अन्याय हुआ, हमें न्याय चाहिए
पीड़ित टुनटुन चौधरी की बहन प्रीति ने बताया कि कुछ लोग घर आए और भाई को लेकर दूसरी जगह चले गए। इसके बाद मेरे भाई और दोस्तों को पीटा गया। प्रीति ने बताया कि घटना के बाद गुरुवार को कुछ लोग उनके घर आए थे। उन्होंने कहा कि मामले को रफा दफा कर दे और उसके बदले जो भी पैसा होगा उसे आप लोग ले लें पर मेरे भाई के साथ अन्याय हुआ है मुझे न्याय चाहिए।
बैटरी चोरी के इल्जाम में बिहार के भोजपुर में चार युवकों के प्राइवेट पार्ट में लाग लगा दी गई। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।