{"_id":"646f0c510d3d8a067904af26","slug":"bihar-crime-newly-married-woman-murdered-due-to-dowry-in-vaishali-2023-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Crime: वैशाली में दहेज के चलते नव-विवाहित महिला की हत्या, ससुराल वाले घर छोड़कर फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Crime: वैशाली में दहेज के चलते नव-विवाहित महिला की हत्या, ससुराल वाले घर छोड़कर फरार
Thu, 25 May 2023 12:51 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 25 May 2023 12:51 PM IST
सार
बिहार के वैशाली जिले में दहेज के चलते एक नव-विवाहित महिला की हत्या का मामला सामने आया है। हत्या के बाद सुसराल वाले घर छोड़कर फरार हो गए। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
मृतक महिला और उसका पति
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वैशाली जिले में बुलेट बाइक और सोने की चेन नहीं देने पर दहेज दानव ससुराल वालों ने नव-विवाहिता को जहर देकर मौत की घाट उतार दिया और घर छोड़कर सभी फरार हो गए है। घटना भगवानपुर थाना क्षेत्र के हासिमलाही गांव की है। बुधवार रात में दहेज के लिए ससुराल वालों ने मारपीट किया, उसके बाद जहर देकर नव-विवाहिता की हत्या कर दी है।
विज्ञापन
हत्या की जानकारी आसपास के लोगों ने उसके मायके वालों को दिया है, जिसके बाद मायके वालों ने विवाहिता के ससुराल पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया है और मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
मृतिका हाजीपुर डाकबंगला रोड़ निवासी हरेंद्र राय की पुत्री खुशबू कुमारी बताई गई है, जिसकी शादी भगवानपुर थाना क्षेत्र के निवासी स्वर्गीय संजय राय के 26 वर्षीय पुत्र दीपक राय से पिछले 11 महीने पहले हुई थी। लेकिन शादी के बाद से ही ससुराल वाले बुलेट बाइक और सोने की चेन का डिमांड कर रहे थे। लेकिन विवाहिता के पिता बुलेट बाइक और सोने की चेन देने में असमर्थता जताई, विवाहिता के साथ ससुराल वालों ने मारपीट करना शुरू कर दिया था। विवाहिता को मानसिक रूप से प्रताड़ित भी किया जाने लगा था, जिसकी जानकारी अपने परिवार वालों को दिया करती थी। विवाहिता की मौत हो जाने के बाद मायके वालों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
इधर, घटना की जानकारी मिलते ही नगर थाने के पुलिस अधिकारी सदर अस्पताल हाजीपुर में पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दिए हैं। विवाहिता के पिता के फर्द बयान को पुलिस ने दर्ज कर ली है। हालांकि, आरोपी ससुराल वाले सभी घर छोड़कर फरार हैं। पुलिस ससुराल वालों को गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान चला रही है। फिलहाल, सदर अस्पताल हाजीपुर में पोस्टमॉर्टम की कवायद शुरू कर दी गई है।