{"_id":"6529025cb7779b79ab013436","slug":"bihar-crime-indiscriminate-firing-on-a-middle-aged-man-sitting-at-door-he-died-on-spot-due-to-five-bullets-2023-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Crime: भोजन कर घर के दरवाजे पर बैठे अधेड़ पर अंधाधुंध फायरिंग, पांच गोली लगने से मौके पर ही मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Crime: भोजन कर घर के दरवाजे पर बैठे अधेड़ पर अंधाधुंध फायरिंग, पांच गोली लगने से मौके पर ही मौत
Fri, 13 Oct 2023 02:10 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Fri, 13 Oct 2023 02:10 PM IST
सार
Bihar Crime: बिहार के समस्तीपुर जिले में एक अधेड़ व्यक्ति की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई। व्यक्ति भोजन करने के बाद अपने घर के दरवाजे पर बैठा था।
विज्ञापन
फायरिंग में एक व्यक्ति की मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
समस्तीपुर जिला मुख्यालय से 60 किलोमीटर दूर सिंघिया थाने के वसुदेवा गांव में गुरुवार रात हथियारबंद लोगों ने घर के दरवाजे पर बैठे किसान महेश सिंह पर अंधाधुंध फायरिंग की, जिससे उनके शरीर में पांच गोली लगी और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना के समय घर पर उनकी सिर्फ पत्नी थी। उनके बच्चे दिल्ली में रहकर पढाई करते हैं।
विज्ञापन
घटना की सूचना पर सिंघिया थाने की पुलिस मौके पर पहुंच कर छानबीन में जुट गई है। किसान के शव को जब्त कर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। घटना के पीछे महेश सिंह का अपने ही पटिदार से वर्षों से जारी विवाद बताया गया है। सिंघिया थानाध्यक्ष कृष्णकांत मंडल ने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस की टीम बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन
घटना के संबंध में बताया गया है कि वसुदेवा गांव निवासी महेश सिंह का अपने ही गोतिया चुनचुन सिंह से जमीन को लेकर विवाद वर्षों से चल रहा था। गुरुवार रात करीब 11 बजे वह खाना खाने के बाद अपने घर के दरबाजे पर बैठे हुए थे। इसी दौरान पांच-छह की संख्या में आये लोगों ने उन पर अंधाधुंध फायरिंग की, जिससे उनके शरीर में पांच गोली लग गई। गोली की आवाज पर जुटे लोगों ने तत्काल उसे सिंघिया पीएचसी में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया, जिसके बाद शव को पुलिस पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष ने क्या कहा
सिंघिया थानाध्यक्ष कृष्णकांत मंडल ने बताया कि घटना की सूचना पर किसान को सिंघिया पीएचसी लाया गया था। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। शव को जब्त कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि महेश सिंह का आने ही पटिदार से लंबे समय से तनातनी चल रही थी। रात महेश को अकेला पाकर इस घटना को अंजाम दिया गया। पुलिस टीम मौके पर कैंप कर रही है। आरोपी पक्ष के लोग फरार हो गए हैं।