फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Crime Illegal mini gun factory exposed in Sitamarhi two people arrested

Bihar Crime: सीतामढ़ी में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो लोग गिरफ्तार, तलाशी में ये सामान जब्त

Thu, 27 Jul 2023 06:53 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 27 Jul 2023 06:53 PM IST
सार

बिहार के सीतामढ़ी जिले में पुलिस ने अवैध मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा किया है। इस धंधे में लिप्त दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार भी किया है। तीन-चार लोग मौके से फरार हो गए।

विज्ञापन
Bihar Crime Illegal mini gun factory exposed in Sitamarhi two people arrested
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीतामढ़ी में सहियारा थाना क्षेत्र के दिहठी गांव में पुलिस ने अवैध मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन किया है। इस मामले में पुलिस ने अवैध देसी निर्मित हथियार और हथियार बनाने वाली कई उपकरणों के साथ इस धंधे में लिप्त दो लोगों को भी गिरफ्तार किया है। हालांकि, इस दौरान तीन-चार लोग मौके से फरार हो गए।

विज्ञापन


सीतामढ़ी पुलिस ने नेपाल सीमा पर स्थित दिहठी गांव में मिनी गन फैक्ट्री संचालित होने की जानकारी सहियारा थाना पुलिस मिली थी। इस सूचना को पुलिस ने सीतामढ़ी एसपी को दी। इसके बाद सदर डीएसपी के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई, जिसमें सहियारा थानाध्यक्ष राजेश कुमार, तकनीकी शाखा प्रभारी नवलेश आजाद, सुबोध कुमार समेत अन्य को शामिल किया गया।
विज्ञापन


पुलिस टीम गाड़ी की लाइट और सायरन बंद कर के उक्त स्थान पर छापेमारी की। इस दौरान पुलिस को देखते ही सभी अपराधी भागने लगे। हालांकि, पुलिस ने इस धंधे में लिप्त दो बदमाशों को खदेड़ कर पकड़ लिया। जबकि दो-तीन अन्य धंधेबाज बदमाश फरार हो गए। इस विषय की जानकारी देते हुए एसपी मनोज कुमार तिवारी ने कहा, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी की उक्त गांव के रहने वाले मोहम्मद नसरुल्लाह के घर पर कुछ अपराधकर्मी एक जुट हैं, जिनके गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की है। जहां दो अपराधियो को दो देशी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया गया। वहीं, घर की तलाशी के दौरान मिनी गन फैक्ट्री का भी उद्भेदन किया गया। एसपी ने बताया कि इस काम को नसरुल्लाह के पुत्र ओसामा उसको मदद करता था, वहीं उसका एक और साथी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नसरुल्लाह के घर की तलाशी के दौरान एक काला रंग का हीरो ग्लैमर बाइक, एक पीला रंग का बट लगा देसी बंदूक, दो जिंदा कारतूस, चार मिस फायर कारतूस, एक खोखा पीला रंग का बिल्डिंग मशीन, पुराना ग्राइंडिंग मशीन, ड्रिल मशीन, लोहे का भाथ मशीन, पिलास, लोहे का पाइप छोटा-बड़ा, पेचकस, छेनी छोटा-बड़ा, बटाम, रेती, गुना काटने वाला मशीन समेत अन्य हथियार बनाने वाली सामग्री बरामद की गई है। बताया गया कि पिछले साल से अवैध हथियार निर्माण एवं खरीद बिक्री का धंधा कर रहे थे। एक देसी कट्टा पांच हजार में बेच रहा था। इस काम में नसरुल्लाह का बेटा मोहम्मद ओसामा अंसारी और रॉकी पासवान नामक युवक सहयोग कर था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed