{"_id":"6425c40e64be0942a50b2d7a","slug":"bihar-crime-crook-looted-75-thousand-rupees-from-gas-agency-in-motihari-incident-captured-in-cctv-2023-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Crime: मोतिहारी में गैंस एजेंसी से 75 हजार रुपये लूट लिए बदमाश, घटना सीसीटीवी में कैद, तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Crime: मोतिहारी में गैंस एजेंसी से 75 हजार रुपये लूट लिए बदमाश, घटना सीसीटीवी में कैद, तलाश जारी
Thu, 30 Mar 2023 10:47 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 30 Mar 2023 10:47 PM IST
सार
बिहार में पूर्वी चंपारण जिले के तहत आने वाले मोतिहारी में लूट की घटना सामने आई है। यहां एक गैंस एजेंसी से लुटेरों ने करीब 75 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। एजेंसी मालिक की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
घटना सीसीटीवी में कैद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मोतिहारी में एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने हथियार के बल पर गैस एजेंसी में घुसकर लूट की घटना को अंजाम दिया। लूट की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। लूट के दौरान बदमाशों ने काउंटर पर बैठे युवक पर हथियार तानकर वहां रखा हुआ पैसा निकालकर गमछा में बांधे और फरार हो गए।
विज्ञापन
बता दें कि घटना गुरुवार शाम मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के रुलही अनुप्रिया गैस एजेंसी की है। बदमाशों ने महज 30 सेकेंड में 75 हजार रुपये की लूट की घटना को अंजाम दिया है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि अनुप्रिया गैस एजेंसी के काउंटर पर एक युवक बैठा था। इसी बीच बाइक पर सवार तीन बदमाश आने के साथ बाइक चला रहा एक युवक बाइक स्टार्ट किए बाहर रुक गया, दो बदमाश हथियार लेकर एजेंसी में घुस गए। घुसने के साथ दोनों हाथों में हथियार लेकर काउंटर पर बैठे युवक पर तान दिए, जब वह पैसा देने से इनकार किया तो उसे गोली मारने की धमकी देते हुए उसे पीटना शुरू कर दिए। उसके बाद युवक ने पैसा निकालकर उन्हें दे दिया।
विज्ञापन
तीन अपराधियों ने 75 हजार रुपये लूटा...
मिली जानकारी के अनुसार, 75 हजार रुपये की लूट की बात सामने आई है। मौके पर थानाध्यक्ष अवनीश कुमार ने पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज खंगाला है। वहीं, गैस एजेंसी मालिक राजमोहन सिंह के तरफ से अभी कोई लिखित आवेदन नहीं दिया गया है।
विज्ञापन
मुफ्फसिल थानाध्यक्ष अवनीश कुमार ने बताया, घटना की सूचना मिलने के बाद पहुंचकर मामले की तहकीकात शुरू कर दी है। मालिक के द्वारा बताया गया है कि 75 हजार रुपये की लूट हुई है। वहीं, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान कराई जा रही है। तीन अपराधियों ने मिलकर लूट की घटना को अंजाम दिया है। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।