{"_id":"5a2581cf03f068b169c495054d319fce","slug":"bihar-crime-cash-firearm-loot","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 के नोट दिखाकर लगाया लाखों का चूना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10 के नोट दिखाकर लगाया लाखों का चूना
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 05 Jul 2014 03:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार से एक मामला सामने आया है जहां 10 रुपये के नोट दिखा कर 50 हजार रुपये और एक लाइसेंसी हथियार चोरी हुआ है।
विज्ञापन
इस चोरी को बदमाशों ने बड़े ही अलग तरीके से अंजाम दिया। पुलिस फिलहाल अपराधियों की तलाश कर रही है।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक कॉन्ट्रेक्टर दिलीप कुमार बुद्धा मार्ग स्थित एक ऑफिस गए थे जबकि उनका ड्राइवर कार में ही था। दिलीप का ब्रीफकेस और एक फायरआर्म गाड़ी की पिछली साट पर रखे थे।
अचानक ड्राइवर को सड़क पर 10-10 रुपये के कुछ नोट सड़क पर पड़े दिखाई दिए। ड्राइवर उन नोटों को उठाने के लिए गाड़ी से उतर गया।
इतनी ही देर में बदमाशों ने दिलीप का ब्रीफकेस जिसमें 50 हजार रुपये रखे थे और लाइसेंसी हथियार उड़ा लिया।
एसएसपी मनु महाराज ने कहा कि,"हम सीसीटीवी चेक कर रहे हैं। लगता है कि ये काम कटिहार के कोड़ा गिरोह का है।"