{"_id":"655082c97c863ea1e9021046","slug":"bihar-crime-businessman-murdered-in-broad-daylight-in-sitamarhi-criminals-shot-him-6-times-bihar-police-2023-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : दिवाली के दिन व्यवसायी की हत्या, दुकान की सफाई करवा रहे थे, अपराधियों ने 6 गोली मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : दिवाली के दिन व्यवसायी की हत्या, दुकान की सफाई करवा रहे थे, अपराधियों ने 6 गोली मारी
Sun, 12 Nov 2023 01:16 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
Published by: आदित्य आनंद
Updated Sun, 12 Nov 2023 01:16 PM IST
सार
विशाल सिंह अपने घर से चौक स्थित ऑफिस पर आकर साफ सफाई करवा रहे थे। इसी दौरान बाइक पर सवार दो अपराधी दुकान पर पहुंचे और गोलियों से भून दिया।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सीतामढ़ी में अपराधियों ने एक परिवार के लिए दिवाली की खुशी को मातम में बदल दी। मेजरगंज थाना क्षेत्र के कुंआरी मदन गांव के रहने वाले बजाज बाइक शोरूम के पूर्व मालिक विशाल सिंह की गोली मारकर सरेआम हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद आसपास के इलाके में सनसनी फैली हुई है। घटना की सूचना पर डीएसपी सदर रामकृष्ण समेत अन्य पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
अपराधियों ने मारी 6 गोली
बताया गया कि मृतक विशाल सिंह अपने घर से चौक स्थित ऑफिस पर आकर साफ सफाई करवा रहे थे। इसी दौरान बाइक पर सवार दो अपराधी दुकान पर पहुंचे और व्यवसायी विशाल सिंह के ऊपर ताबड़तोड़ गोलीबारी करने लगे। गोली लगते ही व्यवसायी जमीन पर गिर गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। गोली लगने के बाद गंभीर रूप से जख्मी विशाल सिंह को आसपास के लोगों के सहयोग से इलाज के लिए शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों के द्वारा शव गांव ले जाया गया।
विज्ञापन
अपराधियों की तलाश में जुटी पुलिस
घटना की सूचना मिलने के बाद डीएसपी सदर रामकृष्ण दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन करने लगे। इस संबंध में डीएसपी ने बताया कि आज सुबह सुबोध सिंह के पुत्र विशाल सिंह को गोली मार दी गई है। कहां कि उनके परिजनों व अन्य साक्षियों से पूछताछ कर दोषियों की पहचान की जा रही है। हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है। परिजनों का कहना है कि पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले और हत्यारे को जल्द से जल्द गिरफ्तारी करे।
विज्ञापन