फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Crime Attempt to rape a 50-year-old teacher in Bettiah

Bihar: युवक ने अपनी प्रेमिका समझकर अधेड़ शिक्षिका से किया दुष्कर्म का प्रयास, लोगों ने खंभे से बांधकर पीटा

Wed, 01 Mar 2023 02:52 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंपारण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंपारण Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 01 Mar 2023 02:52 PM IST
सार

बिहार में चंपारण जिले के बेतिया में 50 साल की एक शिक्षिका से दुष्कर्म का प्रयास करने का मामला सामने आया है। युवक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और जमकर पिटाई की। उसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया।

विज्ञापन
Bihar Crime Attempt to rape a 50-year-old teacher in Bettiah
युवक की पिटाई करते हुए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पश्चिम चंपारण जिले के बेतिया में एक अधेड़ शिक्षिका के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास कर रहे एक युवक को ग्रामीणों ने पकड़कर पिटाई की और पुलिस के हवाले कर दिया। घटना नरकटियागंज प्रखंड में शिकारपुर थाना क्षेत्र का है।

विज्ञापन


बता दें, बुधवार सुबह पढ़ाने जा रही अधेड़ शिक्षिका के साथ एक युवक ने दुष्कर्म करने का प्रयास किया। हालांकि, शिक्षिका के हो-हल्ला करने पर आसपास के ग्रामीण पहुंचकर आरोपी युवक को पकड़कर जमकर पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिए। पुलिस के पहुंचने से पहले युवक को ग्रामीणों ने गांव में एक बिजली के पोल में बांधकर जमकर पिटाई किया है। पुलिस ने पहुंचकर आक्रोशित लोगों के चंगुल से आरोपी युवक को छुड़ाकर हिरासत में लिया।
विज्ञापन


पीड़ित शिक्षिका की उम्र लगभग 50 साल है, जबकि आरोपी 36 साल का है। आरोपी की पहचान नरकटियागंज के कोडार मुहल्ला निवासी मनीष कुमार श्रीवास्तव के रूप में हुई है। वहीं स्थानीय लोगों द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक, शिक्षिका बुधवार सुबह करीब नौ बजे अपने घर से पैदल सरेह के रास्ते विद्यालय में पढ़ाने जा रही थी। इसी दौरान आरोपी ने गौरीपुर मझरिया गांव के सरेह में पीछे से पकड़कर शिक्षिका को पटक दिया और दुष्कर्म करने का प्रयास करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, शिक्षिका ने जब हो-हल्ला की तो स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचकर आरोपी युवक को पकड़कर गांव लाए और बिजली के पोल में बांधकर जमकर पिटाई किए। वहीं, पीड़ित शिक्षिका ने बताया कि वह आरोपी युवक को नहीं जानती है। वह नियमित इसी रास्ते से स्कूल में पढ़ाने जाती है। बुधवार सुबह भी वह पढ़ाने ही जा रही थी, इसी दौरान आरोपी युवक ने शिक्षिका के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया है।


वहीं, इस संबंध में शिकारपुर थाना अध्यक्ष रामाश्रय यादव ने बताया कि आरोपी युवक को ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाकर थाने लाया गया है। पीड़ित शिक्षिका के आवेदन पर प्राथमिकी दर्जकर कार्रवाई की जा रही है। आरोपी युवक ने बताया कि जब मैं पढ़ता था तो मेरे साथ एक खुशबू नाम की लड़की पढ़ती थी, उससे मैं काफी प्यार करता था। उसी के जैसी मुझे यह दिखी, इसलिए मैंने इसे पकड़कर गलत करने का कोशिश किया हूं। मैं इसे पहले से नहीं जानता हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed