{"_id":"5f14111a8ebc3e63887e23a0","slug":"bihar-covid-19-paid-isolation-facility-at-hotels-for-front-line-workers-including-doctors","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहारः स्वास्थ्य कर्मियों के लिए पेड आइसोलेशन सेंटर, स्वास्थ्य विभाग करेगा भुगतान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहारः स्वास्थ्य कर्मियों के लिए पेड आइसोलेशन सेंटर, स्वास्थ्य विभाग करेगा भुगतान
Sun, 19 Jul 2020 03:01 PM IST
Rohit Ojha
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: Rohit Ojha
Updated Sun, 19 Jul 2020 03:01 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : PTI
कोरोना महामारी से जूझ रहे बिहार में बड़ी संख्या में डॉक्टर व स्वास्थ्य कर्मी कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग ने इनके बेहतर इलाज के लिए पेड आइसोलेशन की सुविधा उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है। इसके लिए स्वास्थ्यकर्मियों को घर से अलग होटलों में आइसोलेट किया जाएगा।
विज्ञापन
इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग प्रदेश के सभी मुख्य चिकित्सा अधिकारियों पत्र लिखा है। विभाग द्वारा लिखे पत्र में कहा गया है कि कोरोना का इलाज कर रहे डॉक्टरों सहित अग्रिम पंक्ति में तैनात सभी स्वास्थ्यकर्मियों के पास घर में आइसोलेशन के लिए उचित सुविधाएं नहीं हैं, तो वो होटलों में क्वारंटीन हो सकते हैं। इसकी वयवस्था की जाए।
विज्ञापन
Bihar Health Department writes to all chief medical officers, asking them to arrange paid isolation facilities at hotels for frontline workers including doctors (asymptomatic patients) if they don't have a proper facilities for home isolation. #COVID19
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) July 19, 2020
स्वास्थ्य विभाग की ओर से राजधानी पटना के होटल में बने आइसोलेशन सेंटर में प्रति कमरा खाना समेत चार हजार रुपये किराया तय किया गया है।
प्रमंडल मुख्यालय के जिला के होटल में प्रति कमरा व खाना समेत तीन हजार रुपये और अन्य जिला के होटल में प्रति कमरा व खाना समेत 2500 रुपये किराया तय किया गया है।