फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   BIhar: Controversy on BJP's new advt in bihar

बिहारः भाजपा के नए विज्ञापन पर गरमाई बिहार की राजनीति

Wed, 04 Nov 2015 04:18 PM IST
Updated Wed, 04 Nov 2015 04:18 PM IST
विज्ञापन
BIhar: Controversy on BJP's new advt in bihar

चुनाव प्रचार खत्म होने के बाद बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के एक नए विज्ञापन से बिहार की राजनीति गर्म हो गई है। इस विज्ञापन में लालू प्रसाद, रघुवंश प्रसाद सिंह और सिद्धारमैया के बयान देकर भाजपा ने नीतीश से इन पर सफ़ाई मांगी है। इसके बाद महागठबंधन ने इस विज्ञापन के ख़िलाफ़ चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज करा दी है।

विज्ञापन


भाजपा की ओर से जारी पोस्टर में नीतीश कुमार से पूछा गया है, ‘‘मुख्यमंत्री जी, आपके साथी हर भारतीय के पूज्य गाय का अपमान बार-बार करते रहे और आप चुप रहे! वोट बैंक की राजनीति बंद कीजिए और जवाब दीजिए. क्या आप अपने साथियों के इन बयानों से सहमत हैं।’’
विज्ञापन


बुधवार को पटना में महागठबंधन की ओर से जेडी-यू नेता और सांसद पवन वर्मा शिकायत दर्ज कराने वाले प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा थे। उन्होंने बीबीसी को बताया, ‘‘भाजपा ने भड़काऊ विज्ञापन संबंधी चुनाव आयोग के निर्देशों का साफ़-साफ़ उल्लंघन किया है। इसके विरोध में हमने आज शिकायत दर्ज कराई है।’’
विज्ञापन
विज्ञापन

केजरीवाल ने भी साधा निशाना

BIhar: Controversy on BJP's new advt in bihar

पवन वर्मा ने कहा कि चुनाव आयोग ने इसके ख़िलाफ़ कार्रवाई की बात कही है, उन्होंने इस विज्ञापन को दो क़ौमों के बीच हिंसा और नफ़रत फैलाने वाला क़रार दिया।

बिहार भाजपा के वरिष्ठ नेता और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष नंदकिशोर यादव ने कहा, ‘‘हम माहौल ख़राब नहीं कर रहे। जिन लोगों ने ग़लतबयानी की है हम उन्हें सच का आईना दिखा रहे हैं। कठघरे में खड़ा कर रहे हैं, यह हमारा काम है।’’
 
बिहार विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण में गुरुवार को सीमांचल और मिथिलांचल इलाक़े में जिन नौ ज़िलों में मतदान होना है उनमें कई मुस्लिम और यादव बहुल आबादी वाले ज़िले भी हैं।

इस बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी ट्वीट किया कि भाजपा को यह साफ़ करना चाहिए कि यह विज्ञापन बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व की ओर से दिए गए हैं या 'फ्रिंज एलिमंट्स' (हाशिए पर बैठे लोग) ने।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed