{"_id":"58db82b34f1c1bc96863e30f","slug":"bihar-constituted-university-service-commission","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार में होगा विश्वविद्यालय सेवा आयोग का गठन, नियुक्ति जल्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार में होगा विश्वविद्यालय सेवा आयोग का गठन, नियुक्ति जल्द
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा
Updated Thu, 30 Mar 2017 04:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार में विश्वविद्यालय शिक्षकों की नियुक्ति अब यूनिवर्सिटी सर्विस कमीशन के माध्यम से होगी। इसके लिए राज्य सरकार यूनिवर्सिटी सर्विस कमीशन (विश्वविद्यालय सेवा आयोग) का गठन करेगी। नीतीश कुमार की अगुआई में मंगलवार को हुई कैबिनेट की बैठक में इस बात पर सहमति जताई गई। विधानमंडल से विधेयक पारित होने के बाद इसे राज्यपाल के पास भेजा जाएगा। उनकी सहमति मिलते ही इसके गठन की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
गौरतलब हो कि इससे पहले बिहार में शिक्षक भर्ती की प्रक्रिया बीपीएससी के माध्यम से होती रही है। वर्तमान में लगभग 3500 विश्वविद्यालय शिक्षकों की नियुक्ति की प्रक्रिया इसके माध्यम से चल रही है। इसमें करीब 700 शिक्षकों की मेधा सूची बीपीएससी ने शिक्षा विभाग को भेज दी है। इसके अलावा राज्य के विभिन्न विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में 9000 और शिक्षकों की जरूरत है। शिक्षकों की नियुक्ति शीघ्र करने के मकसद से ही विश्वविद्यालय सेवा आयोग का गठन किया जा रहा है।
विज्ञापन