फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   bihar constituted university service commission

बिहार में होगा विश्वविद्यालय सेवा आयोग का गठन, नियुक्ति जल्द

Thu, 30 Mar 2017 04:01 PM IST
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा Updated Thu, 30 Mar 2017 04:01 PM IST
विज्ञापन
bihar constituted university service commission

बिहार में विश्वविद्यालय शिक्षकों की नियुक्ति अब यूनिवर्सिटी सर्विस कमीशन के माध्यम से होगी। इसके लिए राज्य सरकार यूनिवर्सिटी सर्विस कमीशन (विश्वविद्यालय सेवा आयोग) का गठन करेगी। नीतीश कुमार की अगुआई में मंगलवार को हुई कैबिनेट की बैठक में इस बात पर सहमति जताई गई। विधानमंडल से विधेयक पारित होने के बाद इसे राज्यपाल के पास भेजा जाएगा। उनकी सहमति मिलते ही इसके गठन की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

विज्ञापन


गौरतलब हो कि इससे पहले बिहार में शिक्षक भर्ती की प्रक्रिया बीपीएससी के माध्यम से होती रही है। वर्तमान में लगभग 3500 विश्वविद्यालय शिक्षकों की नियुक्ति की प्रक्रिया इसके माध्यम से चल रही है। इसमें करीब 700 शिक्षकों की मेधा सूची बीपीएससी ने शिक्षा विभाग को भेज दी है। इसके अलावा राज्य के विभिन्न विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में 9000 और शिक्षकों की जरूरत है। शिक्षकों की नियुक्ति शीघ्र करने के मकसद से ही विश्वविद्यालय सेवा आयोग का गठन किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed