फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Constable of Special Branch killed in road accident in Patna, truck crushed while crossing road

Bihar : सड़क हादसे में स्पेशल ब्रांच की हवलदार की मौत, रोड क्राॅस कर रही थी, अचानक ऐसा हुआ

Wed, 28 Jun 2023 09:43 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 28 Jun 2023 09:43 PM IST
सार

Patna News : बुधवार को ड्यूटी के लिए पटना के बेऊर इलाके से अपने आवास से निकली थी। अनीसाबाद पहुंचते ही जब वह सड़क पार कर रही थी तो इसी क्रम में वह भीषण सड़क हादसे की शिकार हो गई।

विज्ञापन
Bihar: Constable of Special Branch killed in road accident in Patna, truck crushed while crossing road
सड़क हादसा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पटना में सड़क पार कर रही स्पेशल ब्रांच की एक महिला हवलदार को तेज रफ्तार ट्रक ने बुधवार को रौंद दिया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। स्थानीय लोगों ने घायल हवलदार को इलाज के लिए आननफानन में पटना के पीएमसीएच ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिवार वाले लोगों के बीच कोहराम मच गया। पोस्टमार्टम के बाद महिला हवालदार के शव को परिजनों को सौंप दिया गया।

विज्ञापन


ड्यूटी के लिए आवास से निकली थी
जानकारी के अनुसार, जहानाबाद की मूलनिवासी हवालदार अनामिका कुमारी (48 वर्ष) बुधवार को ड्यूटी के लिए पटना के बेऊर इलाके से अपने आवास से निकली थी। बताया जा रहा है कि अनीसाबाद पहुंचते ही जब वे सड़क पार कर रही थी, इसी क्रम में तेज रफ्तार से आ रही ट्रक ने उन्हें कुचल डाला। आननफानन में इलाज के लिए हवालदार को पटना के पीएमसीएच ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


पुलिस ने ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया 
घटना की सूचना मिलते ही गर्दनीबाग थाना मौके पर पहुंची और ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने ट्रक के ड्राइवर वीरेंद्र कुमार जो मुजफ्फरपुर का निवासी बताया जा रहा है। उनके ट्रक को जब्त कर थाना ले आई। घटना की सूचना मिलते ही स्पेशल ब्रांच कार्यालय में कोहराम मच गया। सूचना पाकर स्पेशल ब्रांच के कई अधिकारी पटना के पीएमसीएच पहुंचे। कार्यालय से उनकी मौत की सूचना उनके घर जहानाबाद दी गई। बताया जा रहा है कि जहानाबाद घर पर सूचना मिलते ही घर के लोगों के बीच मातमी सन्नाटा छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्पेशल ब्रांच के एक अधिकारी ने बताया कि ट्रक की चपेट में आने से महिला हवलदार की मौत हुई है। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed