बिहारः शराब का आदी था सिपाही, नहीं मिली तो जहर खाकर दे दी जान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार में शराबबंदी के बाद अब उसके साइड इफेक्ट भी सामने आने लगे हैं। दो दिन पहले खबरें थी कि एक व्यक्ति शराब न मिलने के कारण इस हालत में पहुंच गया कि अपने परिवार वालों को नहीं पहचान पा रहा है तो दूसरे ने शराब की लत के चलते साबुन ही चबा लिया।
अब रोहताश जिले से खबर आ रही है कि वहां एक सिपाही ने शराब न मिलने के कारण परेशान होकर जहर खा लिया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार रोहताश जिले के डेहरी ऑन सोन निवासी राज किशोर शराब का आदी था। लेकिन शराब बंद होने के कारण पिछले तीन दिनों से उसे शराब नहीं मिली थी जिसकी वजह से वह काफी बेचैन था।
इससे पहले उसने शराब बंदी का आदेश लागू होने से पहले ही 31 मार्च को काफी मात्रा में शराब खरीदकर अपने घर में रख ली थी। इसके लिए उसने अपनी बीवी की सोने की चैन भी बेच दी थी।
पांच बार नौकरी से हो चुका था सस्पेंड
31 मार्च को उसके घर में शराब का काफी स्टाक था लेकिन शराब की जबरदस्त लत के कारण उसने सारी शराब तीन-चार दिन में ही खत्म कर दी। इसके बाद से उसे बेचैनी होने लगी थी।
उसने इधर उधर और आस पडोस में काफी तलाश की लेकिन कहीं से शराब का इंतजाम नहीं हो सका इसको लेकर उसका परिजनों से भी झगड़ा हो गया। इसी झगड़े के बाद उसने तैश में आकर सल्फास खा लिया। उसे गंभीर हालत में नजदीकी अस्पताल में ले जाया गया जहां गुरुवार को उसकी मौत हो गई।
उसकी मौत के बाद परिवार में मातम पसरा है। उसके दो बेटे और एक बेटी है। बताया जाता है कि शराब पीने के कारण ही वह अपनी नौकरी में पांच बार सस्पेंड हो चुका था। एक बार तो उसे बर्खास्तगी का सामना भी करना पड़ा था बाद में कोर्ट के आदेश के बाद उसे दोबारा नौकरी मिली थी।