फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Congressmen protest in Patna, wearing chains and shouting slogans; Attack on NDA government

Bihar: पटना में कांग्रेसियों का प्रदर्शन, जंजीरें पहन नारेबाजी की; कहा- मोदी सरकार नहीं करती भारतीयों की इज्जत

Sun, 09 Feb 2025 05:05 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 09 Feb 2025 05:05 PM IST
सार

Patna News: प्रदर्शन करने वालों ने कहा कि भारतीयों का अपमान अब हिन्दुस्तान नहीं सहेगा। कांग्रेसियों ने तानाशाही सरकार के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए। 

विज्ञापन
Bihar: Congressmen protest in Patna, wearing chains and shouting slogans; Attack on NDA government
विरोध प्रदर्शन करते कांग्रेस नेता। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमेरिका से भारतीय को वापस भेजने और उनके कथित अपमाान के मुद्दे को लेकर बिहार प्रदेश कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों ने जंजीरे पहनकर मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। बिहार प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने पीएम मोदी से उनका इस्तीफा मांग लिया। उन्होंने कहा कि यह तानाशाही सरकार भारतीयों की इज्जत नहीं कर रही है। प्रदर्शन करने वालों ने कहा कि भारतीयों का अपमान अब हिन्दुस्तान नहीं सहेगा। कांग्रेसियों ने तानाशाही सरकार के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए। 
विज्ञापन

विज्ञापन

भारतीयों के साथ गलत व्यवहार किया गया
इनकम टैक्स चौराहा पर रविवार दोपहर कांग्रेस के प्रदर्शन के कारण कुछ देर तक जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार ने भारतीयों का अपमान किया है। जिस तरह से अमेरिका से भारतीय को भारत वापस भेजा गया वह गलत था। उन्हें उसी तरीके से फ्लाइट से वापस लाया जाना चाहिए था, जैसे हम लोग यात्रा करते हैं। लेकिन, सरकार ने उन्हें हाथों में जंजीर और पैरों में बेड़ियां डालकर भेजा, जो पूरी तरह अपमानजनक है। केंद्र सरकार ने विरोध करने बजाय इस मामले पर चुप्पी साध ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बिहार की जनता एनडीए की मनसा जान चुकी है
वहीं दिल्ली विधानसभा चुनाव के बारे में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि दिल्ली की जनता के आदेश का हमलोग सम्मान करते हैं। हमारी पार्टी चुनाव परिणाम का स्वागत करती है। पार्टी आगे की रणनीति पर विचार कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed