फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Congress MLA reached to meet CM Nitish Kumar, New Year 2025, Congress, Grand Alliance, NDA, Elections

Bihar: सीएम नीतीश से मिलने पहुंचीं कांग्रेस विधायक, लोकसभा चुनाव में अपनी ही पार्टी के खिलाफ खोला था मोर्चा

Wed, 01 Jan 2025 05:53 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 01 Jan 2025 05:53 PM IST
सार

नये साल के पहले ही दिन सियासी गलियारे में हचलत तेज हो गई है। इसी साल विधानसभा चुनाव है। ऐसे में कांग्रेस विधायक अचानक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने के लिए सीएम हाउस पहुंचीं गईं। 

विज्ञापन
Bihar: Congress MLA reached to meet CM Nitish Kumar, New Year 2025, Congress, Grand Alliance, NDA, Elections
कांग्रेस विधायक प्रतिमा दास और सीएम नीतीश कुमार। - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

नये साल के पहले ही दिन कांग्रेस की महिला विधायक प्रतिमा दास ने सियासी गलियारे में हलचल तेज कर दी है। वह अचानक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने के लिए सीएम हाउस पहुंच गईं। उन्होंने सीएम नीतीश कुमार को नये साल की बधाई दी और उनसे आशीर्वाद लिया। कुछ देर बाद वह निकल गईं। सीएम नीतीश से मुलाकात के सवाल पर उन्होंने कहा कि वह केवल सीएम नीतीश कुमार को नये साल की शुभकामना देने आई थीं। आज के दिन को राजनीति से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए। 

विज्ञापन


विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में टूट हो सकता
इधर, सियासी गलियारों में इस बात की चर्चा है कि विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में टूट हो सकता है। चर्चा है कि पार्टी से नाराज चलीं विधायक एनडीए गठबंधन में जा सकती हैं। अगर ऐसा हुआ तो महागठबंधन खेमे से एक और विधायक कम हो जाएंगे।
विज्ञापन


प्रतिमा दास लगातार पार्टी से नाराज चल रहीं
बता दें कि वैशाली के राजापाकर से कांग्रेस की टिकट पर विधायक बनीं प्रतिमा दास लगातार पार्टी से नाराज चल रहीं हैं। लोकसभा चुनाव से पहले पहले ही बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह के खिलाफ उन्होंने मोर्चा खोल दिया था। इसके बाद कांग्रेस के वरीय नेता भक्त चरण दास पर जाति एवं लिंग के आधार पर भेदभाव करने के आरोप लगाए। इतना ही नहीं उन्होंने आलाकमान से दोनों नेताओं की शिकायत की थी। प्रतिमा दास ने यहां तक कहा था कि भक्त चरण दास फर्जी दलित हैं। वह नेताओं से भेदभाव करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed