{"_id":"5a27cf784f1c1bc45b8ba706","slug":"bihar-congress-leader-kaukab-kadri-said-nitish-kumar-has-started-speaking-the-bjp-language","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा की बोली बोलने लगे हैं नीतीश कुमार, खुद की लोकतांत्रिक सोच खत्म हुई: कौकब कादरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा की बोली बोलने लगे हैं नीतीश कुमार, खुद की लोकतांत्रिक सोच खत्म हुई: कौकब कादरी
टीम डिजिटल, अमर उजाला
Updated Wed, 06 Dec 2017 04:37 PM IST
विज्ञापन
कौकब कादरी
- फोटो : Facebook
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी अध्यक्ष कौकब कादरी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के उस बयान की आलोचना की है जिसमें उन्होंने कहा था कि कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष का पद किसी खास परिवार और आदमी के लिए पहले से तय है। कादरी ने नीतीश कुमार पर आरोप लगाया कि भाजपा के साथ सरकार बनाने के बाद उनकी लोकतांत्रिक सोच में बदलाव आ गया है और अब वे प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा की बोली बोलने लगे हैं।
कौकब कादरी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में धर्म के आधार पर पदों और टिकटों का बंटवारा नहीं होता है। उन्होंने बताया कि कांग्रेसी नेता अहमद पटेल हाल में ही गुजरात से राज्यसभा सदस्य निर्वाचित हुए हैं। कादरी ने कहा कि देश राहुल गांधी के युवा नेतृत्व को स्वीकार कर रहा है।
यह भी पढ़ें: दुल्हन खोजने को तैयार सुशील मोदी की सभी शर्तें मानकर तेज प्रताप यादव ने भी रखी अपनी एक शर्त
विज्ञापन
इससे पहले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लोक संवाद के दौरान मीडिया से बातचीत में कहा था कि कांग्रेस पार्टी में नंबर एक का पद पहले से ही तय होता है। नीतीश ने कहा था कि पार्टी में चुनाव सिर्फ दूसरे नंबर और उसके नीचे के पदों के लिए ही होता है। नीतीश ने पत्रकारों के साथ बातचीत में कहा था कि कांग्रेस में नंबर एक का पद नेहरू-गांधी परिवार के व्यक्तियों के लिए ही पहले से तय है और यही कांग्रेस पार्टी का संस्कार है।
गुजरात चुनाव प्रचार के दौरान बीजेपी राहुल के मंदिर जाने को मुद्दा बना रही है। इस सवाल पर नीतीश कुमार ने कहा कि वोटों के लिए लोग कहीं भी चले जाते हैं और इससे उन्हें कोई आपत्ति नहीं। हालांकि उन्होंने इस बात को लेकर सवाल उठाया कि आखिर क्यों कांग्रेस ने गुजरात में मुसलमानों को कम टिकट दिया है और क्यों मुस्लिम नेताओं को मंच पर बोलने की इजाजत नहीं दी जा रही। हालांकि उन्होंने यूपी विधानसभा चुनाव में बीजेपी द्वारा मुसलमानों को न के बराबर टिकट दिए जाने के मुद्दे पर कुछ नहीं बोला।