{"_id":"5db7c8848ebc3e93a45fe8ab","slug":"bihar-college-students-gave-exam-in-an-open-ground-and-sitting-on-stairs","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार: कॉलेज के मैदान और सीढ़ियों पर बैठकर छात्रों ने दी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार: कॉलेज के मैदान और सीढ़ियों पर बैठकर छात्रों ने दी परीक्षा
Tue, 29 Oct 2019 11:19 AM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
Published by: Trainee Trainee
Updated Tue, 29 Oct 2019 11:19 AM IST
विज्ञापन
बिहार कॉलेज परीक्षा
बिहार के बेतिया जिले के रामलखन सिंह महाविद्यालय डिग्री कॉलेज के मैदान में एक साथ बैठकर छात्रों को परीक्षा देते पाया गया। इस मामले में कॉलेज प्रबंधन पर सवाल उठाए जाने पर प्रबंधन ने कहा कि कॉलेज में केवल दो हजार परिक्षार्थी ही परीक्षा दे सकते हैं और यहां पांच हजार छात्रों का सेंटर बना दिया गया है। इसी वजह से छात्रों को सीढ़ियों और खुले मैदान में बैठकर परीक्षा देनी पड़ रही है।
विज्ञापन
कॉलेज में स्नातक की तीसरे साल की परीक्षाएं हो रही थी। उसी दौरान ये तस्वीरें ले ली गईं। कॉलेज के नियंत्रक का कहना है कि प्रबंधन की ओर से कॉलेज में परीक्षा भवन बनाने की मांग को लेकर प्रशासन को पत्र भी लिखा गया था। बावजूद इस समस्या का समाधान करने के प्रशासन ने यहां पर एक साथ इतने छात्रों का सेंटर बना दिया। बेतिया जिला प्रशासन की ओर से इस मामले में कोई बयान नहीं आया है।
विज्ञापन