{"_id":"64f82496848b89400a040faa","slug":"bihar-college-student-died-after-being-hit-by-a-vehicle-accident-happened-on-nh-31-2023-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Accident News: भागलपुर के एसएम कॉलेज छात्रा की रोड एक्सीडेंट में मौत, पिता ने लगाई जांच के लिए गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Accident News: भागलपुर के एसएम कॉलेज छात्रा की रोड एक्सीडेंट में मौत, पिता ने लगाई जांच के लिए गुहार
Wed, 06 Sep 2023 12:35 PM IST
लोकेंद्र सिंह चंपावत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
Published by: लोकेंद्र सिंह चंपावत
Updated Wed, 06 Sep 2023 12:35 PM IST
सार
Bihar Police : भागलपुर के प्रसिद्ध एसएम कॉलेज में ऑनर्स की छात्रा बाइक से दोस्त के साथ परीक्षा देने के लिए बेगूसराय आयी थी और लौटने के दौरान हादसे में उसकी मौत हो गई। पिता ने बिहार पुलिस से इस घटना और कारण की जांच के लिए गुहार लगाई है।
विज्ञापन
सड़क हादसे में कॅालेज छात्रा की मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बेगूसराय में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। जहां तेज रफ्तार अज्ञात वाहन के चपेट में आने से एक ऑनर्स की छात्रा की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। घटना साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के एनएच- 31 की है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक मृतक छात्रा की पहचान मधेपुरा जिला के पुरैनी बाजार के रहने वाले शत्रुघ्न कुमार की पुत्री निशा कुमारी के रूप में की गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की छानबीन में जुट गई है। बताया जा रहा है कि निशा कुमारी भागलपुर के एसएम कॉलेज में रहकर बायोलॉजी से ऑनर्स कर रही थी और मंगलवार को किसी परीक्षा में शामिल होने के लिए अपने एक दोस्त के साथ बाइक से बेगूसराय पहुंची थी। लेकिन वापस जाने के क्रम में देर शाम किसी अज्ञात बाहन ने उसे टक्कर मार दी; जिससे निशा कुमारी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, उसका साथी भी गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका इलाज किसी निजी नर्सिंग होम में चल रहा है। निशा कुमारी के पिता ने पुलिस से छानबीन कर पूरे मामले को उजागर करने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
वहीं, पुलिस के मुताबिक भागलपुर के प्रसिद्ध एसएम कॉलेज में ऑनर्स की छात्रा बाइक से दोस्त के साथ परीक्षा देने के लिए बेगूसराय आयी थी और लौटने के दौरान हादसे में उसकी मौत हो गई। पिता ने बिहार पुलिस से इस घटना और कारण की जांच के लिए गुहार लगाई है।
विज्ञापन