फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar College professor asked homeland in pakistan bangaladesh adjoining area for india muslim on social media

पाक-बांग्लादेश से करीब होमलैंड दें: बिहार के प्रोफेसर ने भारतीय मुसलमानों के लिए सोशल मीडिया पर रखी मांग, जांच

Sat, 06 Jan 2024 12:20 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 06 Jan 2024 12:20 PM IST
सार

Bihar News : शिक्षाविद् का मुखौटा पहने लोग देश को किस दिशा में ले जाना चाहते हैं, इस बार बिहार में सामने आया है। एक कॉलेज प्रोफेसर ने सोशल मीडिया के जरिए भारतीय मुसलमानों के लिए पाकिस्तान-बांग्लादेश से सटे अलग होमलैंड की मांग की है।

विज्ञापन
Bihar College professor asked homeland in pakistan bangaladesh adjoining area for india muslim on social media
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

जातीय जनगणना कराने के कारण सुर्खियों में रहे बिहार से इस वक्त एक बड़ा मामला सामने आया है। सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनता दल के बाहुबली सांसद दिवंगत मो. शहाबुद्दीन के कारण चर्चित सीवान से खबर है। सीवान के एक कॉलेज प्रोफेसर खुर्शीद आलम के सोशल मीडिया एकाउंट पर देश को बांटने वाली बातें लिखी गई हैं। प्रोफेसर ने लाल रंग के बैकग्राउंड में लिखा है कि वह दोनों सरकारों से अपील करते हैं कि पाकिस्तान-बांग्लादेश से सटे क्षेत्र में भारतीय मुसलमानों के लिए होमलैंड दिया जाए। उन्होंने इसे भारतीय मुसलमानों की मांग बताया है। इसके साथ ही उन्होंने संयुक्त पाकिस्तान और बांग्लादेश के जिंदाबाद के नारे भी लगाए हैं। सोशल मीडिया पोस्ट दो दिन पहले का है, लेकिन हंगामा अब मचा है। हंगामे के साथ खुर्शीद आलम के सोशल मीडिया एकाउंट से दोनों पोस्ट गायब हैं। पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन


जेपी यूनिवर्सिटी ने प्रोफेसर को भेजा नोटिस
सीवान के गोरिया कोठी प्रखंड स्थित नारायण कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर खुर्शीद आलम द्वारा अपने फेसबुक आईडी पर यूनाइटेड पाकिस्तान और बांग्लादेश जिंदाबाद लिखकर पोस्ट किया गया है।
विज्ञापन

दूसरे पोस्ट के जरिए लिखा है कि आई एम अपीलिंग बोथ द गवर्नमेंट एंड द इंडियन मुस्लिम वांट ए सेपरेट होमलैंड एट जोइनिंग पाकिस्तान और बांग्लादेश। अब यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं जेपी यूनिवर्सिटी द्वारा यह मामला संज्ञान में आने पर प्रोफेसर खुर्शीद आलम को शो कॉज नोटिस भी भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रोफेसर ने कहा- अपने पोस्ट पर अडिग हूं
नारायण कॉलेज में राजनीति शास्त्र के असिस्टेंट प्रोफेसर खुर्शीद आलम ने कहा कि हां मैंने इस टाइप का पोस्ट किया है। लेकिन इसमें पाकिस्तान और बांग्लादेश जोड़कर एक अलग मुल्क बनाने की मांग की है। इसमें मैंने भारत का विरोध नहीं किया है। और ना ही इसमें कोई देशद्रोह वाली बात है। शो कॉज के मामले में भी प्रोफेसर ने कहा कि यूनिवर्सिटी द्वारा मुझे शो कॉज किया गया है। इसका जवाब मैं सोमवार को दूंगा। प्रोफेसर ने कहा कि मेरे पोस्ट करने का मतलब किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं था। अगर किसी के भावनाओं को ठेस पहुंचा है तो मैं माफी मांगता हूं। लेकिन मेरा पोस्ट बिल्कुल सही है और मैं इस पर अडिग हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed