लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने राज्य की दो विधानस सीटों पर होने वाले उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार करने का फैसला किया। इसको लेकर मुख्यमंत्री नीतश कुमार ने निशाना साधा है। कुमार ने कहना है कि भाजपा के बारे में कही गईं बातें सही साबित हुईं।
पटना में आयोजित एक कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री कुमार ने सोमवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए पूछा कि हम लोगों के खिलाफ साल 2020 के विधानसभा चुनाव के दौरान जो उम्मीदवार खड़े किए गए थे, वह किसने किए थे। पत्रकारों ने उनसे चिराग पासवान के भाजपा उम्मीदवार को प्रचार करने के फैसले के बारे में प्रतिक्रिया पूछी थी।
जदयू का अगस्त में भगवा पार्टी के साथ टूटा था गठबंधन
2 of 6
बिहार में एक चुनाव रैली के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
- फोटो : पीटीआई (फाइल)
नीतीश कुमार की जदयू ने इसी साल अगस्त माह में भगवा पार्टी के साथ गठबंधन तोड़ दिया था। इसके बाद सात दलों के महागठबंधन के साथ बिहार में नई सरकार बना ली थी। जदयू चिराग पर अब तक यह आरोप लगाती रही है कि 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा द्वारा चिराग मॉडल का इस्तेमाल किया गया और उसे कमजोर करने की कोशिश की गई।
विधानसभा चुनाव में नीतीश के खिलाफ उतारे थे उम्मीदवार
3 of 6
चिराग पासवान
- फोटो : पीटीआई (फाइल)
चिराग ने अविभाजित लोजपा अध्यक्ष के रूप में साल 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में नीतीश कुमार के नेतृत्व को अस्वीकार किया था और उनके खिलाफ अपने उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतारा था। इन उम्मीदवारों में कई भाजपा के बागी थे। वह अब अपने दिवंगत पिता रामविलास पासवान द्वारा स्थापित लोजपा के एक अलग समूह के प्रमुख हैं।
चिराग ने किया था भाजपा उम्मीदवारों के प्रचार का एलान
4 of 6
भाजपा का झंडा
- फोटो : सोशल मीडिया (सांकेतिक)
इससे पहले रविवार को चिराग ने एलान किया था कि वह मोकामा और गोपालगंज विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवारों के लिए प्रचार करेंगे। इन सीटों पर तीन नवंबर को उपचुनाव होना है। नीतीश ने चिराग को लेकर कहा था कि उनके दिवंगत पिता रामविलास पासवान जी को मैंने काफी सम्मान दिया। शुरू से ही मैंने उनका समर्थन भी किया। वे अब नहीं रहे, यह बहुत दुखद है। कुमार ने कहा कि भाजपा को छोड़कर हमलोग वापस अपनी पुरानी जगह पर आ गए हैं और अब उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को आगे बढ़ाना है।
'मोकामा और गोपालगंज में जीतने जा रहे जदयू उम्मीदवार'
5 of 6
नीतीश कुमार
- फोटो : एएनआई (फाइल)
दोनों सीटों पर उपचुनाव के परिणाम को लेकर सवाल किए जाने पर कुमार ने कहा कि जनता मालिक है, लेकिन हम लोगों को जो वहां के लोगों ने बताया है, उसके मुताबिक दोनों (मोकामा और गोपालगंज) विधानसभा सीट से जदयू के उम्मीदवार जीतने जा रहे हैं। हमारी बात सभी से होती रहती है। मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि तबीयत सही न होने के चलते वह चुनाव प्रचार में नहीं जा रहे हैं।