फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: CM Nitish Kumar tongue slipped, said- Modi has to be made the Chief Minister by bringing 400 seats.

Bihar : सीएम नीतीश कुमार की जुबान फिर से फिसली, इस बार बोले- 400 से अधिक सीट लाकर नरेंद्र मोदी को यह बनाना है

Sun, 26 May 2024 05:05 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 26 May 2024 05:05 PM IST
सार

सीएम नीतीश कुमार पटना साहिब लोकसभा क्षेत्र के दनियावां में रविशंकर प्रसाद के समर्थन में वोट मांगने पहुंचे थे। सीएम की यह बात सुनकर सबलोग हैरान रह गए। इससे पहले वैशाली में भी सीएम नीतीश कुमार की जुबान फिसल गई थी। 

विज्ञापन
Bihar: CM Nitish Kumar tongue slipped, said- Modi has to be made the Chief Minister by bringing 400 seats.
सीएम नीतीश कुमार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जुबान एक बार फिसल गई। सीएम पटना साहिब लोकसभा क्षेत्र के दनियावां में रविशंकर प्रसाद के समर्थन में वोट मांगने पहुंचे थे। जनसभा को संबोधित करते वक्त उन्होंने कहा कि एक बार फिर से 400 से अधिक सीट लाकर माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मुख्यमंत्री बनाना है और देश का विकास करना है।सीएम की यह बात सुनकर सबलोग हैरान रह गए।

विज्ञापन


इससे पहले वैशाली में फिसली थी सीएम नीतीश कुमार की जुबान
इससे पहले सीएम नीतीश कुमार ने वैशाली में इसी तरह का बयान दिया था। 19 मई को लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जुबान एक बार फिसल गई। वह वैशाली लोकसभा क्षेत्र के प्रेमराज खेल मैदान में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की प्रत्याशी वीणा देवी के समर्थन में वोट मांगते हुए उन्होंने कहा कि इनको जरूर जीत दिलाएं। सीएम ने कहा कि हम तो चाहते हैं बिहार की सभी 40 के 40 सीट जीते और देशभर में चार हजार सीटें जीतें। इस दौरान मंच पर बिहार सरकार के मंत्री विजय चौधरी और राज्य सभा सांसद संजय झा के साथ वैशाली के विधायक सिद्धार्थ पटेल एवं वैशाली लोकसभा के उम्मीदवार वीणा देवी मंच मौजूद थीं।
विज्ञापन


नवादा में भी चार हजार बोल गए थे
सात अप्रैल को नवादा लोकसभा क्षेत्र चुनावी प्रचार के दौरान सीएम नीतीश की जुबान फिसल गई थी। उस वक्त मंच पर पीएम मोदी भी मौजूद थे। उन्होंने कहा था-  "आदरणीय प्रधानमंत्री जी का दसवां साल चल रहा है। फिर तो आगे रहबे करेंगे। पांच साल में कोई दिक्कत नहीं। हमको पूरी उम्मीद है कि चार... चार हजार से ज्यादा एमपी रहेंगे इनके पक्ष में। हम यही अनुरोध करने आएं हैं। पूरा दीजिए।"  देश में 543 संसदीय क्षेत्र हैं और इतने ही सांसद चुने जाते हैं। बिहार में चालीस सीटें हैं। पीएम मोदी ने इस बार 400 पार का लक्ष्य रखा है, लेकिन मुख्यमंत्री 400 की जगह चार हजार बोल गए। सीएम नीतीश के इस बयान पर खूब किरकिरी हुई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed