फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: CM Nitish Kumar targets RJD; Sasaram, Karghar, Lok Sabha Elections 2024, JDU, Lalu Yadav, BJP

Bihar: सीएम नीतीश बोले- राजद वाले सत्ता में आएंगे तो हिंदू-मुसलमान के बीच झगड़ा करवाने लगेंगे, हमने यह गलती की

Thu, 23 May 2024 05:53 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासाराम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासाराम Published by: आदित्य आनंद Updated Thu, 23 May 2024 05:53 PM IST
सार

मुख्यमंत्री ने चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि जब राष्ट्रीय जनता दल सत्ता था तो हिंदू-मुसलमान के बीच झगड़ा होता था। जब जदयू और भाजपा साथ आए तो उन लोगों ने इस झगड़े को खत्म कर दिया।

विज्ञापन
Bihar: CM Nitish Kumar targets RJD; Sasaram, Karghar, Lok Sabha Elections 2024, JDU, Lalu Yadav, BJP
सीएम नीतीश कुमार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भाजपा के सासाराम लोकसभा से प्रत्याशी शिवेश राम के पक्ष में चुनाव प्रचार किया। जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम नीतीश कुमार ने इस बात को भी स्वीकार किया कि उन्होंने दो बार गलती की है। जिस कारण राजद को फिर से सत्ता में आने का मौका मिला। उन्होंने खुले मंच से कहा कि पहली बार जब हमने गलती की तो राजद के लोगों को अपने साथ लिया, लेकिन जब गड़बड़ी करने लगे तो उन्हें हटा दिया।

विज्ञापन


अब वह ऐसी गलती फिर नहीं करेंगे
सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि भूलवश दूसरी बार भी उन्होंने गलती कर साथ ले ली। लेकिन, अब वह ऐसी गलती फिर नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि 2005 में भाजपा के साथ मिलकर उन्होंने जो सरकार बनाई। उसके बाद बिहार में काफी कुछ बदलाव हुआ। और बिहार का काफी विकास हुआ।
विज्ञापन


भाजपा प्रत्याशी शिवेश राम के लिए वोट भी मांगा
मुख्यमंत्री ने चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि जब राष्ट्रीय जनता दल सत्ता था तो हिंदू-मुसलमान के बीच झगड़ा होता था। जब जदयू और भाजपा साथ आए तो उन लोगों ने इस झगड़े को खत्म कर दिया। आज भी अगर वो सत्ता में आ जाएंगे तो फिर से हिंदू मुसलमान के भी झगड़ा करवाने लगेंगे। लेकिन ऐसा नहीं होने देना है। उन्होंने सासाराम के भाजपा प्रत्याशी शिवेश राम के लिए वोट भी मांगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed