{"_id":"6255606ca961733e73486aab","slug":"bihar-cm-nitish-kumar-survived-after-explosion-at-program-in-nalanda-at-some-distance-from-him-update","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार: बाल-बाल बचे सीएम नीतीश कुमार, नालंदा में एक कार्यक्रम में उनसे कुछ ही दूरी पर हुआ धमाका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार: बाल-बाल बचे सीएम नीतीश कुमार, नालंदा में एक कार्यक्रम में उनसे कुछ ही दूरी पर हुआ धमाका
Tue, 12 Apr 2022 04:56 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Tue, 12 Apr 2022 04:56 PM IST
विज्ञापन
सीएम नीतीश कुमार
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार के नालंदा से बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि यहां सिलाव के गांधी हाईस्कूल में कार्यक्रम के दौरान एक धमाका हुआ। इस वक्त राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कार्यक्रम में ही मौजूद थे और धमाका उनसे कुछ ही दूरी पर हुआ। राहत की बात यह रही कि सीएम नीतीश को किसी भी तरह की कोई चोट नहीं आई। रिपोर्ट्स की मानें तो धमाका किसी छोटे-मोटे पटाखे का बताया जा रहा है। हालांकि, अब तक पुष्टि नहीं हो पाई है कि धमाका किस चीज से किया गया।
विज्ञापन
मामले में पुलिस ने एक आरोपित को दबोच लिया है। फिलहाल किसी के घायल होने की अभी तक कोई सूचना नहीं है। दरअसल, बीते दिन सीएम नीतीश सबसे पहले पावापुरी गए थे। वहां से सिलाव होते हुए उन्हें राजगीर जाना है। इसी दौरान वे सिलाव के गांधी हाईस्कूल में एक कार्यक्रम में पहुंचे थे, जहां यह घटना हुई।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि जब स्कूल में बने पंडाल में सीएम नीतीश करीब 250 लोगों से आवेदन ले रहे थे, तभी अचानक पंडाल में बनाए गए मंच के पीछे धमाका हुआ। धमाके की आवाज के बाद भगदड़ मच गई।
विज्ञापन