फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar CM Nitish Kumar Statement on Jahangirpuri, Delhi incident

राज्यों में भड़की हिंसा पर बोले नीतीश: ये बिहार के लिए बड़ी चेतावनी, फिलहाल स्थिति सामान्य, हम पूरी तरह से सतर्क

Sun, 17 Apr 2022 02:38 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 17 Apr 2022 02:38 PM IST
सार

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि वर्तमान में हो रही हिंसा की घटनाएं बिहार के लिए बड़ी चेतावनी है। फिलहाल राज्य में स्थिति सामान्य है लेकिन फिर भी वर्तमान स्थिति को देखते हुए हमें सतर्क रहने की जरूरत है।

विज्ञापन
Bihar CM Nitish Kumar Statement on Jahangirpuri, Delhi incident
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार - फोटो : ANI

विस्तार

दिल्ली समेत अन्य राज्यों में हो रही हिंसा की घटनाओं को लेकर आज बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाएं बिहार के लिए बड़ी चेतावनी है। फिलहाल राज्य में स्थिति सामान्य है लेकिन फिर भी वर्तमान स्थिति को देखते हुए हमें सतर्क रहने की जरूरत है।

विज्ञापन


दिल्ली के जहांगीरपुरी में हिंसा
बीते शनिवार को दिल्ली के जहांगीरपुरी में कई जगहों पर जुलूस और शोभायात्रा निकाली गईं। इस यात्रा के कुछ देर बाद ही दो समुदायों के बीच झड़प हो गई जिससे भारी हंगामा हुआ और फिर पत्थरबाजी और फायरिंग भी की गई।यह पूरी घटना शाम 5 से 5.30 बजे के बीच में घटी। तब हनुमान जन्मोत्सव की शोभायात्रा जहांगीरपुरी के कुशल सिनेमा के पास से गुजर रही थी। उसी समय शोभायात्रा पर पथराव शुरू हो गया।  सड़कों पर काफी दूर से पत्थर फेंके जा रहे थे। पुलिस के अनुसार इस हिंसा के दौरान उपद्रवियों ने कई गाड़ियों में तोड़फोड़ मचाई। इस मामले में अब तक 9 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed