फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar CM Nitish Kumar said this on cases against RJD chief Lalu Yadav

लालू यादव को सजा: नीतीश कुमार ने कही खरी-खरी, जो लोग राजद प्रमुख के साथ उन्हीं ने दर्ज कराए केस

Mon, 21 Feb 2022 02:56 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Mon, 21 Feb 2022 02:56 PM IST
सार

नीतीश कुमार ने यह भी कहा कि ये लोग उनके पास भी आए थे, लेकिन उन्होंने कहा कि यह मेरा काम नहीं है। आप एफआईआर कराना चाहते हैं तो करा दीजिए।  

विज्ञापन
Bihar CM Nitish Kumar said this on cases against RJD chief Lalu Yadav
सीएम नीतीश कुमार - फोटो : पीटीआई

विस्तार

राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव को चारा घोटाले के पांचवें केस में भी सजा सुनाए जाने के बाद बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने इस मामले में खरी खरी-कही है। नीतीश कुमार ने कहा कि चारा घोटाला मामले में हमने केस दर्ज नहीं कराए हैं, जो लोग आज उनके लालू यादव के साथ हैं, उन्हीं ने केस दर्ज कराए हैं।

विज्ञापन


नीतीश कुमार ने यह भी कहा कि ये लोग उनके पास भी आए थे, लेकिन उन्होंने कहा कि यह मेरा काम नहीं है। आप एफआईआर कराना चाहते हैं तो करा दीजिए। नीतीश कुमार ने कहा, 'आज तो उनके साथ जो लोग हैं वे केस करने वाले थे। याद है न, नमवा याद करवा दीजिए न। केसवा जब किए तब मेरे पास भी आए थे। केस करने वाले लोग आज उनके ही साथ हैं। एक आदमी और हैं जो उनसे अलग करवाए थे, फिर वहीं हैं।'
विज्ञापन


लालू यादव को सजा मामले में प्रतिक्रिया मांगने पर नीतीश कुमार ने पहले कहा कि मुझे कुछ नहीं कहना, लेकिन बाद में राजद नेता शिवानंद तिवारी की ओर इशारा करते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि एक आदमी हैं जो आजकल लालू जी के साथ हैं। उन्हीं से पूछिए। ये आज की बात थोड़े है। जब वे मुख्यमंत्री थे तब ही उन पर आरोप लगा और उन्हें हटना पड़ा। तब अपनी जगह श्रीमती जी को बनवा दिए। कई केस में सजा हुई। जेल भी गए। सीबीआई की रांची स्थित विशेष अदालत ने सोमवार को चारा घोटाले के पांचवें मामले में लालू प्रसाद को पांच वर्ष की कैद और 60 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बिहार में कराएंगे जातिगत जनगणना
बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने यह भी कहा कि हम राज्य में जाति जनगणना कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हम सभी के विचारों, उनके अनुभव को लेने के लिए एक सर्वदलीय बैठक आयोजित करना चाहते हैं। इसमें विचार किया जाएगा कि जातिगत जनगणना कैसे की जाए। इससे सभी को फायदा होगा। हम इसे जल्द ही शुरू करेंगे और यह भी सुनिश्चित करेंगे कि इसे ठीक से लागू किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed