{"_id":"615479e98ebc3e613c35d323","slug":"bihar-cm-nitish-kumar-said-that-the-demand-for-a-special-state-to-bihar-would-continue","type":"story","status":"publish","title_hn":"जदयू का यूटर्न: मंत्री के बयान के बाद नीतीश ने फिर उठाया विशेष राज्य का मुद्दा, बोले- मांग रहेगी जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जदयू का यूटर्न: मंत्री के बयान के बाद नीतीश ने फिर उठाया विशेष राज्य का मुद्दा, बोले- मांग रहेगी जारी
Wed, 29 Sep 2021 08:06 PM IST
Amit Mandal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: Amit Mandal
Updated Wed, 29 Sep 2021 08:06 PM IST
सार
अपने मंत्री के बयानों के उलट सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिए जाने की मांग उठाई जाती रहेगी।
विज्ञापन
नीतीश कुमार, मुख्यमंत्री, बिहार
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की उनकी मांग जारी रहेगी। नीतीश ने कहा कि केंद्र सरकार को गरीब राज्यों की मदद करनी चाहिए। केंद्र सरकार को ही इस पर फैसला लेना होगा, लेकिन हम कहते रहेंगे कि राज्य का विकास होना चाहिए।
नीतीश के मंत्री ने दिया था अलग बयान
बता दें कि हाल ही में नीतीश सरकार के मंत्री ने कहा था कि हम कई साल से बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग उठा रहे हैं, लेकिन अबतक कुछ नहीं हुआ। अब हमने इस ओर सोचना छोड़ दिया है।
योजना एवं विकास मंत्री बिजेंद्र यादव राज्य ने सोमवार 27 सितंबर को बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिए जाने की मांग को लंबे समय से अनसुना किए जाने को लेकर नाराजगी जताई थी। उन्होंने अपना गुस्सा मीडिया के सामने प्रकट किया। यादव ने कहा कि यह मांग करते हुए हमने कई साल बिता दिए हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा था कि इसके लिए राज्य सरकार की ओर से समिति गठित की गई, समिति की ओर से रिपोर्ट भी पेश की गई। लेकिन, इसका कोई परिणाम नहीं निकला। लगातार सात-आठ साल से यह मांग उठाई जा रही है। हर चीज की एक सीमा होती है। कब तक हम यह मांग उठाते रहेंगे। अब हमने इस ओर सोचना छोड़ दिया है।