फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: CM Nitish Kumar's minister Sanjay Jha gave a lesson to Sushil Modi; Convener, JDU, BJP, India Alliance

Bihar : सीएम नीतीश कुमार के मंत्री संजय झा ने सुशील मोदी को दी सीख, बोले- संयोजक को मुंशी बताने से पहले सोचें

Fri, 05 Jan 2024 06:09 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 05 Jan 2024 06:09 PM IST
सार

मंत्री संजय झा ने कहा कि सुशील मोदी इंडिया गठबंधन को लेकर चिंता जाहिर नहीं करें। जार्ज साहब अटल जी की सरकार में संयोजक रहे है तो सुशील मोदी जी इस तरह की बात नहीं करे। 

विज्ञापन
Bihar: CM Nitish Kumar's minister Sanjay Jha gave a lesson to Sushil Modi; Convener, JDU, BJP, India Alliance
मंत्री संजय झा और भाजपा सांसद सुशील मोदी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार सरकार के मंत्री और सीएम नीतीश कुमार के करीबी संजय झा ने पूर्व उपमुख्यमंत्री और भाजपा सांसद सुशील कुमार मोदी को सीख दी है। मंत्री संजय झा ने कहा कि सुशील मोदी इंडिया गठबंधन को लेकर चिंता जाहिर नहीं करें। जार्ज साहब अटल जी की सरकार में संयोजक रहे है तो सुशील मोदी जी इस तरह की बात नहीं करें। दरअसल, सुशील मोदी ने संयोजक को मुंशी का पद करार दिया था।

विज्ञापन

वहीं सीट बंटवारे के सवाल पर मंत्री संजय झा ने कहा कि हमलोग चाहते थे कि बापू की जयंती पर सभी मिलकर कैम्पन शुरू की जाए। लेकिन, ऐसा यह नहीं हुआ। यह चिंता का विषय है। 
विज्ञापन


राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में जाने सवाल पर यह कहा
बिहार की सीट फ़ार्मूला को लेकर कहा कि राजद और कांग्रेस पहले मिलकर बात करेंगे। जदयू भी राजद से बात कर लेगा। जदयू की जो सीटिंग सीट है वह जदयू का है इसलिए सीट को लेकर बात होगी जल्द बड़े लोग बैठकर मामले को सुलझा लेंगे। वही राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा में जाने के सवाल पर मंत्री संजय झा ने कहा कि हमको निमंत्रण नहीं मिला है सीएम को निमंत्रण मिला है या नहीं हम नहीं बता सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दरभंगा एम्स और एयरपोर्ट पर यह प्रतिक्रिया दी
इधर, दरभंगा एम्स को लेकर केंद्र सरकार की हरी झंडी मिलने पर मंत्री ने कहा कि कहा कि केंद्र सरकार ने मंज़ूरी दी है। कुछ डिजायन में बदलाव ज़रूर किया गया है। लेकिन, अब दरभंगा में एम्स बनेगा यह खुशी की बात है। दरभंगा एयरपोर्ट का जिक्र करते हुए उन्होंने दरभंगा एयरपोर्ट पर संसाधन की व्यवस्था करने और कुहासा के समय फ्लाइट उतरने और उड़ने के समय कम रोशनी से परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसलिए इसकी व्यवस्था करने की मांग उठाई है। उन्होंने दरभंगा एयपोर्ट में केवल स्पाइस जेड को टाइम स्लॉट मिलने को लेकर नाराजगी जाहिर की। कहा कि विभिन्न कंपनी को भी स्लॉट देने की मांग उठाई है।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed