फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar CM Nitish kumar remembers his nit patna college days in Alumni Meet program

पुराने दिनों को याद कर नीतीश बोले- 'कॉलेज में लड़की आती थी तो टीचर भी देखने लगते थे'

Mon, 05 Feb 2018 04:54 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Updated Mon, 05 Feb 2018 04:54 PM IST
विज्ञापन
 Bihar CM Nitish kumar remembers his nit patna college days in Alumni Meet program
फाइल फोटो - फोटो : PTI

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार  ने अपने कॉलेज के समय को याद करते हुए एक मजेदार किस्सा सुनाया है। राज्य की राजधानी पटना में एनआईटी पटना के एल्युमनाई मीट कार्यक्रम में पहुंचे सीएम नीतीश ने मजाकिया अंदाज में कहा कि जब वह कॉलेज में पड़ते थे, तब उनके कॉलेज में लड़कियां नहीं पड़ती थी, लेकिन अगर कभी कोई लड़की कैंपस में दिख जाती थी तो छात्रों की बात छोड़ दीजिए, टीचर्स भी उसको देखने लगते थे। बता दें कि सीएम नीतीश कुमार बिहार कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के छात्र रहे हैं। लेकिन बिहार कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग का नाम अब बदलकर एनआईटी पटना कर दिया गया है। 

विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने आगे कहा कि जब इस कॉलेज में लड़कियों का एडमिशन शुरू हो गया तो हम लोगों को काफी खुशी हुई थी। नीतीश कुमार ने कहा कि जब कॉलेज में इलेक्ट्रानिक्स और आर्किटेक्चर सब्जेक्ट की पढ़ाई शुरू हो गई तो कुछ सालों के भीतर कैंपस में लड़कियों की संख्या काफी ज्यादा हो गई थी। इस कार्यक्रम के दौरान मौजूद पूर्व छात्रों ने सीएम नीतीश की मजेदार बातों को सुनकर खूब ठहाके लगाए।  
विज्ञापन


इस अवसर पर सीएम नीतीश कुमार ने यह भी वादा किया कि उनकी सरकार पटना में एनआईटी कॉलेज को आर्थिक मदद सहित जो भी जरूरत होगी, उसे मुहैया कराएगी। इसके साथ ही पटना में एनआईटी का नया कैंपस जल्द बनाए जाने की बात कही। बता दें कि केंद्र सरकार इसके लिए धनराशि आवंटित कर चुकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed