फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: CM Nitish Kumar meets Governor Arlekar at Raj Bhavan; Talk on Vice Chancellor appointment issue

Nitish Kumar : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अचानक पहुंच गए राजभवन, राज्यपाल से मुलाकात में कुलपतियों पर हुई बात

Tue, 02 Jul 2024 02:56 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Tue, 02 Jul 2024 02:56 PM IST
सार

सीएम नीतीश कुमार पटना में हो रही बारिश के बीच पहले बिहार विधानसभा पहुंचे। वहां राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के विधान परिषद् प्रत्याशी भगवान सिंह कुशवाहा के नामांकन में शामिल हुए। इसके बाद यहां से सीधे राजभवन चले गए। 

विज्ञापन
Bihar: CM Nitish Kumar meets Governor Arlekar at Raj Bhavan; Talk on Vice Chancellor appointment issue
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अचानक राजभवन पहुंच गए। उन्होंने राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर से मुलाकात की। सीएम नीतीश 40 मिनट तक राजभवन में रुके। काफी देर तक राज्यपाल और मुख्यमंत्री के बीच मुलाकात से बिहार के सियासी गलियारे हलचल बढ़ गई। सूत्रों की मानें तो सीएम नीतीश कुमार विश्वविद्यालय समेत कई प्रमुख मुद्दों पर राज्यपाल से बातचीत की। इसके बाद वापस सीएम हाउस चले गए।

विज्ञापन


कुलपति की नियुक्ति को लेकर नोटिफिकेशन जारी हो सकता है
बताया जा रहा है कि राज्य के विश्वविद्यालय में कुलपति की नियुक्ति और अन्य कुछ गंभीर मसलों पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यपाल से बातचीत की। राज्यपाल की ओर से भी कुलपति नियुक्ति मामले पर हामी भर दी गई। चर्चा है कि जल्द ही राज्य विश्वविद्यालयों में कुलपति की नियुक्ति को लेकर नोटिफिकेशन जारी हो सकता है। राजभवन सचिवालय की ओर से इसका नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। 
विज्ञापन


भगवान सिंह कुशवाहा की नॉमिनेशन में शामिल हुए
बता दें कि सीएम नीतीश कुमार पटना में हो रही बारिश के बीच पहले बिहार विधानसभा पहुंचे। वहां राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के विधान परिषद् प्रत्याशी भगवान सिंह कुशवाहा के नामांकन में शामिल हुए।बिहार विधान परिषद की एक सीट पर उपचुनाव के लिए एनडीए की ओर से जनता दल यूनाइटेड प्रत्याशी भगवान सिंह कुशवाहा ने नामांकन पर्चा दाखिल किया। इस दौरान सीएम नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी समेत कई वरीय नेता मौजूद थे। इस कार्यक्रम से निकले के बाद यहां से सीधे राजभवन पहुंच गए। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री ने राज्य की वर्तमान राजनीतिक हालात पर चर्चा की है। मोदी 3.0 की सरकार बनने के बाद सीएम नीतीश कुमार पहली बार राजभवन पहुंचे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed