फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar CM Nitish Kumar holds Cabinet meeting at Valmikinagar

बिहार: वाल्मीकिनगर में सीएम नीतीश कुमार ने की कैबिनेट बैठक, 13 एजेंडों पर लगी मुहर

Wed, 22 Dec 2021 02:22 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, वाल्मीकिनगर
पीटीआई, वाल्मीकिनगर Published by: देव कश्यप Updated Wed, 22 Dec 2021 02:22 AM IST
सार

यह पहली बार नहीं है कि नीतीश ने राज्य की राजधानी से दूर कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता की है। नीतीश अपने 16 साल के कार्यकाल में कई बार पटना के बाहर कैबिनेट बैठक कर चुके हैं। 2005 में बिहार की सत्ता में आए नीतीश ने 2009 में विकास यात्रा के दौरान बेगूसराय के बरबीघा गांव में कैबिनेट की बैठक की थी।

विज्ञापन
Bihar CM Nitish Kumar holds Cabinet meeting at Valmikinagar
सीएम नीतीश कुमार - फोटो : ANI

विस्तार

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को पश्चिम चंपारण जिले के वन क्षेत्र वाल्मीकिनगर में इस साल की आखिरी कैबिनेट की बैठक की। भारत-नेपाल सीमा के पास स्थित वाल्मीकि नगर बाघ अभयारण्य के लिए जाना जाता है, जो लगभग 880 वर्ग किमी में फैला हुआ है। कहा जाता है कि रामायण के लेखक महर्षि वाल्मीकि ने भैंसलोटन में कुछ साल गुजारे थे, जिसे अब वाल्मीकिनगर के नाम से जाना जाता है।

विज्ञापन


बिहार राज्य मंत्रिपरिषद की इस बैठक के लिए वन विभाग के एक हॉल को सभागार में तब्दील कर दिया गया तथा परिसर में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस प्रतीक्षालय की भी व्यवस्था की गई थी। नीतीश कुमार की अध्यक्षता में संपन्न कैबिनेट की बैठक दोपहर 1.30 बजे शुरू हुई और इस दौरान 13 एजेंडों को मंजूरी प्रदान की गई।
विज्ञापन


कैबिनेट बैठक से पहले मुख्यमंत्री ने अपने कैबिनेट सहयोगियों के साथ वाल्मीकि नगर टाइगर रिजर्व में नाव सफारी का भी आनंद लिया। पश्चिम चंपारण के जिला मुख्यालय बेतिया की रहने वाली उपमुख्यमंत्री रेणु देवी ने नीतीश का गर्मजोशी से स्वागत किया। वाल्मीकि नगर में राज्य सरकार के अतिथि गृह में नीतीश के लिए रात भर ठहरने की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह पहली बार नहीं है कि नीतीश ने राज्य की राजधानी से दूर कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता की है। नीतीश अपने 16 साल के कार्यकाल में कई बार पटना के बाहर कैबिनेट बैठक कर चुके हैं। 2005 में बिहार की सत्ता में आए नीतीश ने 2009 में विकास यात्रा के दौरान बेगूसराय के बरबीघा गांव में कैबिनेट की बैठक की थी।

आज सीएम जाएंगे मोतिहारी
मुख्यमंत्री शराब, दहेज और बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता पैदा करने के लिए राज्यव्यापी समाज सुधार अभियान शुरू करने के लिए बुधवार को मोतिहारी रवाना होंगे। 2020 विधानसभा चुनावों से पहले नीतीश ने दिसंबर 2019 में अंतिम राज्यव्यापी दौरा किया था और पर्यावरणीय कारणों को बढ़ावा देने और जनता की नब्ज को महसूस करने के लिए उन्होंने जल-जीवन-हरियाली यात्रा शुरू की थी।

इससे पहले नीतीश ने बाल विवाह के खिलाफ जन अभियान चलाया था। समाज सुधार अभियान के तहत नीतीश राज्य के 12 स्थानों का भ्रमण करेंगे। उनके इस अभियान का समापन 15 जनवरी को पटना और नालंदा में कार्यक्रमों के साथ होगा।


इस बार कैबिनेट की बैठक वाल्मीकिनगर में आयोजित किए जाने पर कयास लगाए जा रहे थे कि इस बार बगहा को जिला बनाने की घोषणा कर दी जाएगी। साथ ही वाल्मीकिनगर को भी किसी बड़े सौगात देने की उम्मीद की जा रही थी, लेकिन बैठक में ऐसा कुछ नहीं देखने को मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed