फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: CM Nitish Kumar held a meeting with Chief Secretary and DGP regarding Nalanda and Sasaram incident

Bihar : सीएम नीतीश ने हिंसा पर सख्ती से काबू का दिया निर्देश, नालंदा के मृतक के परिजनों से की बात

Sun, 02 Apr 2023 04:49 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 02 Apr 2023 04:49 PM IST
सार

मुख्य सचिव और DGP की प्रेस वार्ता से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उच्चस्तरीय बैठक की। रविवार शाम एक अणे मार्ग स्थित 'संकल्प' में नालंदा और सासाराम में रामनवमी जुलूस के दौरान हुई घटना को लेकर कई दिशा निर्देश दिए।

विज्ञापन
Bihar: CM Nitish Kumar held a meeting with Chief Secretary and DGP regarding Nalanda and Sasaram incident
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मुख्य सचिव और DGP की प्रेस वार्ता से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उच्चस्तरीय बैठक की। रविवार शाम एक अणे मार्ग स्थित 'संकल्प' में नालंदा और सासाराम में रामनवमी जुलूस के दौरान हुई घटना को लेकर कई दिशा निर्देश दिए। बैठक में मुख्य सचिव आमिर सुबहानी और DGP आरएस भट्ठी ने बिहारशरीफ और सासाराम में रामनवमी जुलूस के दौरान हुई। घटना को लेकर मुख्यमंत्री को विस्तृत जानकारी दी। समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि पुलिस और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहे पूरी मुस्तैदी बनाए रखें। सभी चीजों पर लगातार नजर बनाए रखें। उपद्रवियों की पहचान कर उन पर सख्त से सख्त कार्रवाई करें। किसी भी परिस्थिति में कोई गड़बड़ी नहीं कर पाए, इस पर नजर रखें। विधि-व्यवस्था पूरी तरह से मेंटेन रखें।

विज्ञापन


कोई अफवाह न फैले और लोग भ्रमित न हो
उन्होंने कहा कि अफवाह फैलाने वालों पर नजर रखें। मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक को निर्देश देते हुए कहा कि सभी जिलों के जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अविलंब वार्ताकर पूरी जानकारी लें। प्रेस वार्ता कर मीडिया को वस्तुस्थिति की जानकारी दें ताकि कोई अफवाह नहीं फैले और लोग भ्रमित न हों।
विज्ञापन


मृतक के परिजनों को 5 लाख का अनुदान
मुख्यमंत्री ने पटना प्रमंडल के आयुक्त, शाहाबाद रेंज के पुलिस उप महानिरीक्षक रोहतास तथा नालंदा के जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक से वार्ता कर वस्तु स्थिति की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने रामनवमी जुलूस के दौरान बिहारशरीफ में हुई घटना में मृत व्यक्ति के पिता एवं भाई से दूरभाष पर बात कर अपनी संवेदना व्यक्ति की और घटना की पूरी जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने मृत व्यक्ति के निकटतम परिजन को मुख्यमंत्री राहत कोष से 5 लाख रुपए का अनुग्रह अनुदान देने का निर्देश दिया। बैठक में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री दीपक कुमार, मुख्य सचिव आमिर सुबहानी, DGP आरएस, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ.  S सिद्धार्थ तथा अन्य वरीय पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed