फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: CM Nitish Kumar distributed appointment letters to 51389 newly appointed teachers, BPSC teachers

Bihar: 51389 नवनियुक्त शिक्षकों को सीएम नीतीश कुमार ने बांटे नियुक्ति पत्र, कहा- बच्चों को अच्छे से पढ़ाइए

Sun, 09 Mar 2025 05:25 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 09 Mar 2025 05:25 PM IST
सार

सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा अब तक कुल दो लाख 68 हजार 548 नए शिक्षकों की नियुक्ति की जा चुकी है। आज जिन 51,389 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र दिए गए हैं, वह राज्य के शिक्षा क्षेत्र को मजबूत करेंगे और बच्चों के भविष्य को संवारने में अहम भूमिका निभाएंगे।

विज्ञापन
Bihar: CM Nitish Kumar distributed appointment letters to 51389 newly appointed teachers, BPSC teachers
सीएम नीतीश कुमार ने बांटे नियुक्ति पत्र। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज गांधी मैदान में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) द्वारा चयनित 51,389 नवनियुक्त शिक्षकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कई शिक्षकों को सांकेतिक रूप से नियुक्ति पत्र सौंपा, जिनमें नूतन कुमारी, आरती कुमारी, वर्षा राज, खुशबू कुमारी, पंकज कुमार, सानिया परवीन, काजल कुमारी, आशुतोष आनंद, आनंद और मिश्रा खुशबू सुनील जैसे प्रमुख नाम शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने नवनियुक्त शिक्षकों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आज जिन 51,389 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र दिए गए हैं, वह राज्य के शिक्षा क्षेत्र को मजबूत करेंगे और बच्चों के भविष्य को संवारने में अहम भूमिका निभाएंगे। मुख्यमंत्री ने नवनियुक्त शिक्षकों से अपील करते हुए कहा कि आप सबको बच्चों को बेहतर शिक्षा देने और उनके सर्वांगीण विकास में अपना योगदान देना चाहिए। बच्चों को अच्छे से पढ़ाइए। शिक्षा में किसी प्रकार की बाधा नहीं होनी चाहिए, यह हम सभी का कर्तव्य है।"

विज्ञापन


विज्ञापन

शिक्षा के क्षेत्र में सुधारात्मक कदम
मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में बताया कि राज्य सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में कई अहम सुधार किए हैं। उन्होंने उल्लेख किया कि बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा अब तक कुल दो लाख 68 हजार 548 नए शिक्षकों की नियुक्ति की जा चुकी है। वर्ष 2023 में पहले और दूसरे चरण में 1,20,336 और 94,833 शिक्षकों की नियुक्ति की गई थी। इसके बाद, तीसरे चरण में आज 51,389 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए हैं। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि बीपीएससी द्वारा आयोजित परीक्षा में 42,918 हेडमास्टर भी चयनित हुए हैं, जिन्हें अगले महीने नियुक्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

Bihar: CM Nitish Kumar distributed appointment letters to 51389 newly appointed teachers, BPSC teachers
सीएम नीतीश कुमार ने नवनियुक्त शिक्षक को दिया नियुक्ति पत्र। - फोटो : अमर उजाला

नियोजित शिक्षकों को भी राज्यकर्मी का दर्जा
मुख्यमंत्री ने बताया कि पहले पंचायतों और नगर निकायों के माध्यम से नियोजित शिक्षकों की नियुक्ति की गई थी, लेकिन अब बीपीएससी के माध्यम से उन्हें राज्य कर्मी नाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि करीब 28 हजार नियोजित शिक्षक बीपीएससी परीक्षा में सफल होकर सरकारी शिक्षक बन चुके हैं। इसके अलावा दो लाख 53 हजार 961 नियोजित शिक्षकों को सक्षमता परीक्षा के जरिए सरकारी शिक्षक बना दिया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब तक 86 हजार 39 नियोजित शिक्षक बच गए हैं, जिन्हें ती और अवसर दिए जाएंगे।"

महिला शिक्षा और समाज में सुधार
मुख्यमंत्री ने महिलाओं के उत्थान के लिए किए गए कार्यों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि लड़कियों के लिए पोशाक योजना, साइकिल योजना और उच्च माध्यमिक विद्यालयों की स्थापना जैसी योजनाओं के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास किया गया है। 12वीं परीक्षा पास करने वाली लड़कियों को पहले 10 हजार रुपये दिए जाते थे, जिसे अब बढ़ाकर 25 हजार रुपये कर दिया गया है। ग्रेजुएट लड़कियों को 50 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जा रही है।

शिक्षा पर बजट खर्च में बढ़ोतरी
मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि राज्य के शिक्षा बजट में अभूतपूर्व बढ़ोतरी की गई है। पहले शिक्षा पर बहुत कम खर्च किया जाता था, लेकिन अब राज्य के बजट का लगभग 22 प्रतिशत शिक्षा पर खर्च किया जा रहा है, और इसे भविष्य में और बढ़ाने की योजना है। मुख्यमंत्री ने बिहार लोक सेवा आयोग और शिक्षा विभाग की सराहना की, जिन्होंने समय पर और कुशलतापूर्वक अपने कार्यों को पूरा किया। उन्होंने अंत में सभी नवनियुक्त शिक्षकों को बधाई दी और उन्हें उनके भविष्य के कार्यों के लिए शुभकामनाएं दीं। इस कार्यक्रम ने बिहार के शिक्षा क्षेत्र में किए गए सुधारों और नवनियुक्त शिक्षकों के योगदान को रेखांकित किया। यह कदम राज्य के शिक्षा क्षेत्र को और अधिक सशक्त बनाने और बिहार के बच्चों के लिए बेहतर भविष्य सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed