फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar CM Nitish Kumar did not participated in International Yoga Day events

लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने योग दिवस के कार्यक्रमों से बनाई दूरी

Fri, 21 Jun 2019 03:06 PM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: Prachi Priyam Updated Fri, 21 Jun 2019 03:06 PM IST
विज्ञापन
Bihar CM Nitish Kumar did not participated in International Yoga Day events
नीतीश कुमार

पांचवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जहां पूरा देश एक साथ योग कर रहा है, वहीं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर इस आयोजन से दूर रहे। नीतीश कुमार ने इस बार भी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के किसी कार्यक्रम में हिस्सा नहीं लिया। हमेशा की तरह इस बार भी नीतीश कुमार ने कहा कि वह योग तो करते हैं, लेकिन सार्वजनिक रूप से उसके प्रदर्शन में विश्वास नहीं रखते। 

विज्ञापन


बता दें कि देश के अन्य हिस्सों की तरह बिहार में भी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर तमाम कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। यहां कंकड़बाग के पाटलिपुत्र खेल परिसर में आयोजित किए गए मुख्य कार्यक्रम में राज्यपाल लालजी टंडन के साथ भाजपा और जदयू के तमाम नेताओं ने भी योग किया। इस दौरान उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, मंत्री श्रवण कुमार के अलावा भाजपा और जदयू के कई मंत्री और विधायक भी शामिल हुए।
विज्ञापन

 


कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल लालजी टंडन ने कहा कि आज पूरी दुनिया में लोग एकसाथ योग कर रहे हैं । योग में भारत विश्व गुरु के रूप में स्थापित हो चुका है और इसे यह स्थान दिलाने का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाता है।

गौरतलब है कि संयुक्त राष्ट्र द्वारा 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस घोषित करने के प्रस्ताव को स्वीकार करने बाद इस साल यह पांचवां योग दिवस है। संयुक्त राष्ट्र और नेपाल समेत दुनिया भर के कई देश भारत की अगुआई में योग कार्यक्रमों का आयोजन कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की घोषणा के बाद से यह पहली बार है जब जनता दल यूनाइटेड सार्वजनिक रूप से योग के किसी कार्यक्रम में शामिल हुई। इससे पहले पिछले साल यानी चौथे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रमों में भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भाग नहीं लिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed