फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar CM Nitish Kumar claims state will become one of leading ethanol producers news in hindi

नीतीश कुमार ने किया बिहार में इथेनॉल प्लांट का उद्घाटन, बोले- देश में इसका सबसे बड़ा उत्पादक बनेगा बिहार

Sat, 30 Apr 2022 11:11 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Sat, 30 Apr 2022 11:11 PM IST
सार

105 करोड़ रूपये की लागत से बने देश के पहले ग्रीनफील्ड ग्रेन आधारित इस इथेनॉल प्लांट की उत्पादन क्षमता 65 हजार लीटर प्रतिदिन है, इसके साथ ही इस प्लांट से प्रतिदिन 27 टन डीडीजीएस यानी एनीमल फीड बनाने के लिए जरूरी पोषक तत्व का उत्पादन बायप्रोडक्ट के रुप में होगा। 

विज्ञापन
Bihar CM Nitish Kumar claims state will become one of leading ethanol producers news in hindi
सीएम नीतीश कुमार ने पूर्णिया में किया इथेनॉल प्लांट का उद्घाटन। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को दावा किया कि राज्य जल्द ही देश के प्रमुख इथेनॉल उत्पादकों में से एक बन जाएगा। पूर्णिया जिले के परोरा में अनाज से इथनॉल का उत्पादन करने वाले पूरी तरह से एक नए संयंत्र का उद्घाटन करते हुए कुमार ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों से राज्य तेजी से औद्योगिक विकास कर रहा है। यह बिहार के लिए एक गर्व का क्षण है क्योंकि राज्य के पहले इथेनॉल संयंत्र का संचालन शनिवार से शुरू हो गया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'आने वाले दिनों में राज्य में और अधिक इथनॉल संयंत्र स्थापित किए जाएंगे। बिहार जल्द ही देश में एक प्रमुख इथनॉल उत्पादक बन जाएगा।' कुमार ने कहा कि बिहार सरकार 2008-09 से ही अधिक उद्योग, विशेष रूप से इथनॉल इकाइयां स्थापित करने की कोशिश कर रही है, लेकिन केंद्र की तत्कालीन संप्रग सरकार से सहयोग नहीं मिला था। मुख्यमंत्री ने कहा, 'अब हमें राज्य में और इथनॉल संयंत्र स्थापित करने की मंजूरी मिल गई है।'
विज्ञापन


105 करोड़ रूपये की लागत से बने देश के पहले ग्रीनफील्ड ग्रेन आधारित इस इथेनॉल प्लांट की उत्पादन क्षमता 65 हजार लीटर प्रतिदिन है, इसके साथ ही इस प्लांट से प्रतिदिन 27 टन डीडीजीएस यानी एनीमल फीड बनाने के लिए जरूरी पोषक तत्व का उत्पादन बायप्रोडक्ट के रुप में होगा। बिहार इथेनॉल उत्पादन प्रोत्साहन नीति 2021 के तहत पहले चरण में 17 इथेनॉल उत्पादन इकाई स्थापित हो रही हैं जिनमें से चार बनकर तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed