फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar CM Nitish Kumar can bring RJD leader Abdul bari siddiqui to JDU

राजद नेता सिद्दीकी को जदयू में लाने की अटकलों से पार्टी में घमासान की आशंका

Mon, 14 Dec 2020 02:53 AM IST
Jeet Kumar कुमार निशांत, पटना।
कुमार निशांत, पटना। Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 14 Dec 2020 02:53 AM IST
विज्ञापन
Bihar CM Nitish Kumar can bring RJD leader Abdul bari siddiqui to JDU
नीतीश कुमार - फोटो : पीटीआई

राजद के वरिष्ठ नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी के जदयू में जाने की अटकलों के बीच जदयू में गहमागहमी तेज हो गई है। विधानसभा चुनाव में मुस्लिम मतदाताओं की जदयू से दूरी को देखते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक साफ-सुथरे मुस्लिम चेहरे की तलाश है।

विज्ञापन


सात बार विधायक रहे सिद्दीकी पर कोई आरोप नहीं है। लिहाजा मुस्लिम मतदाताओं में पैठ बढ़ाने के लिए नीतीश कुमार उन पर डोरे डाल रहे हैं। नीतीश की इस पहल से जदयू के भीतर ही घमासान मचने की आशंका है।
विज्ञापन



दरअसल जदयू के मुस्लिम नेता बाहरी नेता की जगह जदयू के ही किसी मुस्लिम चेहरे को आगे करने के पक्ष में हैं। पार्टी का एक धड़ा महासचिव और विधान पार्षद कमरे आलम को पार्टी के मुस्लिम चेहरे के तौर पर पेश करना चाहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाल के दिनों में मुस्लिम मतदाताओं में उनके समर्थकों की संख्या बढ़ी है। वहीं पार्टी का दूसरा धड़ा राजद नेता सिद्दीकी के पक्ष में खड़ा है। इस बार के चुनाव में राजद ने सिद्दीकी की सीट बदलकर केवटी कर दी थी, जहां से उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।


उधर, राजद ने पार्टी में भितरघात करने और सिद्दीकी का सहयोग नहीं करने पर कई नेताओं के खिलाफ कार्रवाई भी की है। बावजूद इसके सिद्दीकी तेजस्वी के नेतृत्व से नाराज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed