{"_id":"673326626053760751040fbb","slug":"bihar-cm-nitish-kumar-called-a-meeting-of-the-cabinet-ministers-many-proposals-will-be-approved-2024-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: सीएम नीतीश ने बुलायी कैबिनेट की विशेष बैठक, मंत्रियों भेजी गई सूचना; कई प्रस्तावों पर लगेगी मुहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: सीएम नीतीश ने बुलायी कैबिनेट की विशेष बैठक, मंत्रियों भेजी गई सूचना; कई प्रस्तावों पर लगेगी मुहर
Tue, 12 Nov 2024 03:26 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आदित्य आनंद
Updated Tue, 12 Nov 2024 03:26 PM IST
सार
Patna News: कैबिनेट सचिवालय की ओर से जारी पत्र में कहा गया कि 14 नवंबर को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में बिहार कैबिनेट की बैठक सुबह साढ़े 11 बजे से होगी। यह बैठक मुख्य सचिवालय स्थित मंत्रिमंडल कक्ष में होगी।
विज्ञापन
सीएम नीतीश कुमार।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उपचुनाव के वोटिंग के बाद मंत्रियों की विशेष बैठक बुलाई है। यह बैठक गुरुवार को होगी। इसके लिए सभी मंत्रियों को कैबिनेट सचिवालय की ओर सूचना भी भेज दी गई है। इस बैठक में सीएम नीतीश कुमार कई महत्वपूर्व प्रस्तावों पर मुहर लगा सकते है।
विज्ञापन
मुख्य सचिवालय स्थित मंत्रिमंडल कक्ष में होगी
कैबिनेट सचिवालय की ओर से जारी पत्र में कहा गया कि 14 नवंबर को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में बिहार कैबिनेट की बैठक सुबह साढ़े 11 बजे से होगी। यह बैठक मुख्य सचिवालय स्थित मंत्रिमंडल कक्ष में होगी। इससे पहले 22 अक्टूबर को सीएम नीतीश कुमार ने कैबिनेट की बैठक की थी। इसमें पटना के राजेंद्र नगर स्थित मोइनुलहक स्टेडियम को पुनर्निर्माणके साथ-साथ होमगार्ड के जवानों को राहत देने के साथ-साथ कुल 25 एजेंडों पर मुहर लगी है।
विज्ञापन
आज एमओयू साइन करने की अनुमति दी गई है
होमगार्ड के जवानों को बिहार पुलिस के अराजपत्रित कर्मियों की भांति अवकाश के दिनों में काम करने पर मानदेय के अलावे उन्हें एक महीने का अतिरिक्त वेतन दिए जाने की घोषणा की गई है। साथ ही जवानों को 20 दिनों के क्षतिपूर्ति अवकाश की अनुमान्यता प्रदान की गई है। बिहार सरकार ने राजेंद्र नगर स्थित मोइनुलहक स्टेडियम को पुनर्निर्माण के लिए भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (बीसीसीआई) को लीज पर देने का निर्णय लिया है। इसके लिए कैबिनेट में आज एमओयू साइन करने की अनुमति दी गई है।
विज्ञापन