फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Clash between police and farmers in Buxar, vehicles set on fire News and updates in Hindi

Bihar: बक्सर में किसानों-पुलिस के बीच झड़प, गाड़ियों में तोड़फोड़, पावर प्लांट के गेट पर लगाई आग

Wed, 11 Jan 2023 01:44 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Wed, 11 Jan 2023 01:44 PM IST
सार

किसानों का आरोप है कि रात करीब 11ः30 मिनट पर पुलिस वाले किसानों के दरवाजों को पीटने लगे, जिन्होंने दरवाजा खोल दिया, उन्हें पीटा गया। आरोप है कि इस दौरान महिलाओं व बच्चों को भी नहीं छोड़ा गया। 

विज्ञापन
Bihar: Clash between police and farmers in Buxar, vehicles set on fire News and updates in Hindi
बक्सर में किसानों व पुलिस के बीच झड़प - फोटो : ANI

विस्तार

बिहार के बक्सर में थर्मल पावर प्लांट को लेकर किसानों को प्रदर्शन बुधवार को उग्र हो गया। पुलिस पर आधी रात को घर में घुसकर मारपीट का आरोप लगाते हुए किसान सुबह सड़क पर उतर आए और लाठी-डंडे लेकर पुलिस और पावर प्लांट पर टूट पड़े। किसानों ने इस दौरान पुलिस की गाड़ियों में तोड़फोड़ की और प्लांट के गेट पर आग लगा दी। प्रदर्शन हिंसक होता देख पुलिस ने किसानों को तितर-बितर करने के लिए हवाई फायरिंग भी की। 

विज्ञापन


इससे पहले मंगलवार को किसानों ने प्लांट के मुख्य गेट पर प्रदर्शन किया था। यहां भूमि अधिग्रहण के खिलाफ मुआवजे की मांग कर रहे किसान 85 दिन से शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन मंगलवार को किसानों ने प्लांट के गेट पर ताला जड़ दिया और वहीं पर बैठ गए। 
विज्ञापन


किसानों का आरोप- रात में पुलिस ने बोला धावा 
किसानों का आरोप है कि दिन में प्रदर्शन के दौरान पुलिस अधिकारी कुछ नहीं बोले, लेकिन रात होते ही लिस जबरन उनके घरों में घुस गई और मारपीट करने लगे। इस दौरान एक किसान परिवार को बेरहमी से पीटा गया। इसका एक वीडियो भी सामने आया है। किसानों ने बताया, रात करीब 11ः30 मिनट पर पुलिस वाले किसानों के दरवाजों को पीटने लगे, जिन्होंने दरवाजा खोल दिया, उन्हें पीटा गया। आरोप है कि इस दौरान महिलाओं व बच्चों को भी नहीं छोड़ा गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, इस मामले में बक्सर एसपी मनीष कुमार का कहना है कि लोगों ने पावर प्लांट में भी तोड़फोड़ की है। पुलिस स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास कर रही है और जल्द ही काबू पा लिया जाएगा। बता दें, बक्सर में चौसा पावर प्लांट के लिए अधिग्रहित की जा रही जमीन के लिए किसान बेहतर मुआवजे की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed