{"_id":"66a46aaabdaf87b704015ec3","slug":"bihar-clash-between-police-and-criminal-in-muzaffarpur-police-shot-the-notorious-person-condition-critical-2024-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: पुलिस और अपराधी के बीच भिड़ंत; जवाबी कार्रवाई में थानेदार ने कुख्यात को मारी गोली, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: पुलिस और अपराधी के बीच भिड़ंत; जवाबी कार्रवाई में थानेदार ने कुख्यात को मारी गोली, हालत गंभीर
Sat, 27 Jul 2024 09:04 AM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
Published by: आदित्य आनंद
Updated Sat, 27 Jul 2024 09:04 AM IST
सार
एसडीपीओ ईस्ट 2 मनोज कुमार सिंह ने बताया कि कुख्यात मिथुन ने पुलिस के सर्च ऑपरेशन के दौरान फायरिंग की। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में गोली चलाई है। मिथुन के पैर में गोली लगी है।
विज्ञापन
पुलिस ने कुख्यात को गिरफ्तार कर लिया।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुजफ्फरपुर में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। इसमें एक कुख्यात को गोली पुलिस की गोली लगी है। उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उसकी हालत गंभीर है। घटना पियर थाना क्षेत्र के हरपुर बांध चौक के पास की है। बताया जा रहा है कि पुलिस को कुख्यात अपराधी मिथुन कुमार के बारे में जानकारी मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस गांव में छापेमारी करने पहुंचे। पुलिस को देखते ही मिथुन की ओर फायरिंग होने लगी। इसके बाद पुलिस को जवाबी कार्रवाई करनी पड़ी। थानेदार ने कुख्यात पर गोली चला चला दी। उसके दाएं पैर में गोली लगी है। अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
मिथुन पिछले कई दिनों से फरार चल रहा था
पुलिस का कहना है कि मिथुन पिछले कई दिनों से फरार चल रहा था। वह कई संगीन अपराधों में लिप्त रहा है। उसके ऊपर में दर्जनों कांड जिसमे लूट हत्या रंगदारी सहित कई मामले दर्ज रहे हैं। उसकी बाइक भी बरामद कर ली गई है। पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
सर्च ऑपरेशन के दौरान पुलिस पर फायरिंग की
एसडीपीओ ईस्ट 2 मनोज कुमार सिंह ने बताया कि कुख्यात मिथुन ने पुलिस के सर्च ऑपरेशन के दौरान फायरिंग की। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में गोली चलाई है। मिथुन के पैर में गोली लगी है। उसे इलाज हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसे कई थानों की पुलिस तलाश रही थी।
विज्ञापन
