फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   bihar chief minister nitish kumar said that we can not grow on communal issue in front of pm modi

PM मोदी के सामने नीतीश का छलका दर्द, कहा- सभी धर्मों की इज्जत से ही आगे बढ़ेगा देश

Tue, 10 Apr 2018 01:13 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी Updated Tue, 10 Apr 2018 01:13 PM IST
विज्ञापन
bihar chief minister nitish kumar said that we can not grow on communal issue in front of pm modi
Nitish Kumar and Narendra Modi
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार में हैं। नरेंद्र मोदी स्वच्छ भारत अभियान समारोह में शामिल होने बिहार पहुंचे है और बिहार को कई सौगातें दीं। इस मौके पर उनके साथ बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी मौजूद हैं। पीएम मोदी का नीतीश कुमार ने भले ही मुस्कुराकर गुलाब के फूल से स्वागत किया हो लेकिन नीतीश के अंदर बीजेपी को लेकर बढ़ रहा असंतोष उनके भाषण में साफ झलका। राम नवमी के दौरान बिहार में फैली हिंसा और सीएम की हुई किरकिरी के बाद नीतीश फिलहाल काफी बिफरे हुए हैं।
विज्ञापन

 

आज सत्याग्रह का शताब्दी वर्ष मनाया जा रहा है और पीएम मोदी ने बिहार को 5 स्वच्छाग्रह का उपहार दिया है। चंपारण में लोगों को संबोधित करते हुए उनका दर्द भी खूब छलका। अपने भाषण में  नीतीश ने कहा कि देश का विकास कभी भी तनाव और विरोध से नहीं हो सकता है। देश तनाव में विकास की सीढियां नहीं चढ़ सकता है। उन्होंने कहा कि देश आज सुलग रहा है और जरूरत है कि उसे शांति और सद्भाव का संदेश दिया जाए। उन्होंने कहा कि हमें सभी धर्मों की इज्जत और बिरादरी का सम्मान करना होगा। आपको बता दें कि पीएम मोदी इस समय मोतिहारी में हैं और वहां पर मधेपुरा रेल इंजन फैक्टरी और देश के सबसे ताकतवर रेल इंजन को समर्पित करेंगे

विज्ञापन

 इस कार्यक्रम के दौरान बीजेपी और जेडीयू के कई बड़े नेता वहां पर मौजूद है और नीतीश कुमार के इस बयान के फिलहाल कई मायने निकाले जा रहे हैं।  माना जा रहा है कि पीएम मोदी की मौजूदगी में नीतीश कुमार ने  सद्भावना का संदेश देकर बिहार बीजेपी के सभी नेताओं को नसीहत दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आपको बता दें कि हाल ही में बिहार में बड़े पैमाने पर सांप्रदायिक हिंसा हुई थी जिसमें केंद्रीय मंत्री अश्निनी चौबे के बेटे को गिरफ्तार किया गया था। लेकिन उनकी गिरफ्तारी के पहले बिहार में खूब विवाद हुआ था और एक तरह से नीतीश के लिए यह चुनौती बन गया था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed