{"_id":"68358d8c3f3538949c03143e","slug":"bihar-chief-minister-mamata-banerjee-met-rjd-chief-lalu-yadav-in-kolkata-bihar-news-tejashwi-yadav-2025-05-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Lalu Yadav : कोलकाता में राजद प्रमुख लालू यादव से मिलीं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, मिलते ही कही यह बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalu Yadav : कोलकाता में राजद प्रमुख लालू यादव से मिलीं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, मिलते ही कही यह बात
Tue, 27 May 2025 03:31 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आदित्य आनंद
Updated Tue, 27 May 2025 03:31 PM IST
सार
Mamta Banerjee : न पटना और न दिल्ली, लालू प्रसाद के पोते का जन्म पश्चिम बंगाल में हुआ। सोमवार की शाम ही लालू प्रसाद कोलकाता पहुंच गए थे। आज उनके पोते का जन्म हुआ और उसके बाद पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी उनसे मिलने पहुंचीं
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी लालू परिवार से मिलने अस्पताल पहुंचीं।
- फोटो : सोशल मीडिया।
विस्तार
कोलकाता में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी लालू परिवार से मुलाकात करने अस्पताल पहुंची। उन्होंने पहले लालू प्रसाद से मुलाकात की। उनका हाल चाल पूछा। इस दौरान पूर्व सीएम राबड़ी देवी व सांसद मीसा भारती भी वहां मौजूद थीं। इसके बाद सभी लोग राजश्री यादव से मिलने उनके वार्ड में पहुंचे। यहां उन्होंने तेजस्वी यादव और राजश्री को शुभकामनाएं दीं। सीएम ममता ने सोशल मीडिया पर इस मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा कि तेजस्वी यादव और राजश्री यादव के साथ खुशी का साझा करना बहुत आनंददायक है। उन्होंने एक सुंदर बेटे का स्वागत किया है।
विज्ञापन
सीएम ममता ने कहा- मैंने वादा किया था
सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि लालू जी और तेजस्वी समेत पूरे परिवार को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। मैं नए मेहमान को खूब आशीर्वाद देती हूं। आज उनसे मिलकर बहुत खुशी हुई। मां और बच्चे को अच्छे स्वास्थ्य में देखकर मन में अपार खुशी हुई। उन्होंने कहा कि मुझे कुछ समय से पता था कि राजश्री कोलकाता में थीं, और तेजस्वी ने मुझे कल रात बच्चे के आगमन की खबर दी थी। राजश्री पिछले नौ महीना से यहां थी। मैं उनसे हालचाल ले रही थी। मैंने वादा किया था कि मैं उन्हें देखने आऊंगा, और आज मैं प्यार और आशीर्वाद के साथ गया। यह छोटा बच्चा परिवार के लिए अच्छे भाग्य और आशा का प्रतीक बने। ममता ने कहा कि तेजस्वी यादव का बेटा बहुत सुंदर हैं। मैंने लालू जी से भी मुलाकात की। बिहार में चुनाव की तारीख भी नजदीक आ रही है। मैं लालू परिवार और राजद को आगामी चुनाव के लिए शुभकामनाएं देती हूं।
विज्ञापन
लालू प्रसाद से मुलाकात करतीं ममता बनर्जी।
- फोटो : सोशल मीडिया।
रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो
इधर, सीएम ममता और लालू परिवार के मुलाकात का वीडियो लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया पर शेयर किया। उन्होंने लिखा कि आज के दौर में जैसी आत्मीयत, जैसा परस्पर सम्मान पापा (लालू प्रसाद) को प्राप्त है, वैसा बिरलों को ही नसीब होता है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री आदरणीया ममता बनर्जी हम सबों की अभिभावक हैं और पापा और उनके बीच भाई-बहन का अटूट रिश्ता पूरी दुनिया के लिए एक मिसाल है।
लालू परिवार और पार्टी से निकाले जाने के बाद तेज प्रताप का पहला संदेश, तेजस्वी को दी बधाई

तेजस्वी यादव को पुत्र रत्न की प्राप्ति
- फोटो : PTI
तेजस्वी यादव ने कहा- आखिरकार इंतजार खत्म हुआ
बता दें कि लालू परिवार में जारी कलह के बीच मंगलवार सुबह खुशी की खबर सामने आई है। राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के छोटे बेटे तेजस्वी यादव फिर से पिता बन गए। उन्हें पुत्र रत्न की प्रात्ति हुई। तेजस्वी की पत्नी राजश्री यादव ने कोलकाता के अस्पताल में बेटे को जन्म दिया। अपने बेटे के जन्म की जानकारी मंगलवार को 'एक्स' और फेसबुक पर खुद तेजस्वी यादव ने दी। तेजस्वी ने बेटे की तस्वीर भी शेयर की है। इसके साथ तेजस्वी ने लिखा, 'सुप्रभात! आखिरकार इंतजार खत्म हुआ। हमारे नन्हे बेटे के आगमन की घोषणा करते हुए बहुत आभारी, धन्य और खुश हूं। जय हनुमान!
तेज प्रताप पर हंगामे के बीच लालू परिवार में आई खुशी, तेजस्वी के बेटे और बेटी की देखें तस्वीरें