फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   bihar chief engineer burnt the contractor alive

बिहार: ठेकेदार ने घूस नहीं दिया तो इंजीनियर ने जिंदा जलाकर मार डाला

Fri, 30 Aug 2019 09:32 AM IST
अजय सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज Published by: अजय सिंह Updated Fri, 30 Aug 2019 09:32 AM IST
विज्ञापन
bihar chief engineer burnt the contractor alive
बिहार पुलिस (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

बिहार के गोपालगंज जिले में गंडक प्रोजेक्ट कार्यालय में एक ठेकेदार को गुरूवार को जिंदा जलाकर मार डालने का मामला प्रकाश में आया है।

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक राशिद जमा ने बताया कि मृतक ठेकेदार रामाशंकर सिंह के परिजनों द्वारा इस संबंध में प्रथमिकी दर्ज कराई गई है जिसमें उन्होंने बाढ़ नियंत्रण विभाग के मुख्य अभियंता मुरलीधर सिंह पर रामाशंकर के बकाया राशि की भुगतान के एवज में रिश्वत की मांग पूरी नहीं किए जाने पर उनकी हत्या कर दिए जाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस द्वारा रामाशंकर के परिजनों द्वारा लगाए गए आरोप की जांच की जा रही है। आग लगने से ठेकेदार के जलने के मामले की जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि रामाशंकर सिंह नामक ठेकेदार ने ही चीफ इंजीनियर के आवास का निर्माण कराया था। दो करोड़ 20 लाख रुपये की योजना थी। काम पूरा होने के बाद ठेकेदार ने जब 60 लाख से अधिक बकाए रुपये की मांग की तो चीफ इंजीनियर रुपये देने से इनकार कर दिया। इस बात को लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा था। गुरुवार को ठेकेदार रुपये के लिए चीफ इंजीनियर के पास पहुंचे तो फिर से विवाद हो गया। इसके बाद ठेकेदार के शरीर में आग लग गई। आग लगने के कारणों का पता पुलिस लगाने में जुटी हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रामाशंकर की हत्या के विरोध में स्थानीय लोगों ने राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 28 को कई घंटों तक जाम रखा जो कि बाद में पुलिस एवं प्रशासन के समझाने पर समाप्त हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed