{"_id":"5d465dae8ebc3e6c990bcf89","slug":"bihar-centre-approves-rs-4-900-crore-project-to-link-kosi-mechi-river","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार: केंद्र ने 4900 करोड़ की कोसी-मेची नदी जोड़ परियोजना को दी मंजूरी, बाढ़ से मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार: केंद्र ने 4900 करोड़ की कोसी-मेची नदी जोड़ परियोजना को दी मंजूरी, बाढ़ से मिलेगी राहत
Sun, 04 Aug 2019 10:34 AM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: Trainee Trainee
Updated Sun, 04 Aug 2019 10:34 AM IST
सार
- केंद्र ने राज्य की कोसी और मेची नदी को आपस में जोड़ने की 4900 करोड़ रूपये की परियोजना को मंजूरी दे दी
- सिंचाई हेतु कोसी के पूर्वी तट पर 76.20 किलोमीटर लंबी नहर के निर्माण को मंजूरी दी
- उत्तरी बिहार में बार बार आने वाली बाढ़ से निजात मिलेगी
विज्ञापन
कोसी नदी
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा ने शनिवार को कहा कि केंद्र ने राज्य की कोसी और मेची नदी को आपस में जोड़ने की 4900 करोड़ रूपये की परियोजना को मंजूरी दे दी है। मध्य प्रदेश की केन-बेतवा के बाद देश में नदियों को आपस में जोड़ने वाली यह दूसरी बड़ी परियोजना है जिसे मंजूरी दी गई है।
विज्ञापन
झा ने एक बयान में कहा कि बिहार को पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा इस परियोजना के लिए अनिवार्य तकनीकी-प्रशासनिक मंजूरी मिल गई है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने सिंचाई हेतु कोसी के पूर्वी तट पर 76.20 किलोमीटर लंबी नहर के निर्माण को मंजूरी दी है।
विज्ञापन
इसे ‘हरित परियोजना’ करार दते हुए उन्होंने कहा कि इससे लोगों का विस्थापन नहीं होगा और न ही वनभूमि का अधिग्रहण होगा।
उन्होंने कहा कि इस परियोजना से न केवल उत्तरी बिहार में बार बार आने वाली बाढ़ से निजात मिलेगी बल्कि अररिया, पूर्णिया , किशनगंज और कटिहार जिलों में 2.14 लाख हेक्टेयर कृषि भूमि की सिंचाई होगी।
विज्ञापन
उन्होंने आगे कहा कि बिहार इस परियोजना की शुरुआत राष्ट्रीय परियोजना के तौर पर कर रहा है और उस स्थिति में परियोजना का अधिकांश धन केंद्र सरकार द्वारा वहन किया जाएगा। यह पूरा कार्य भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा के समीप किया जाएगा जो कि एक महत्वपूर्ण पहलू है कि भारत सरकार इसे राष्ट्रीय परियोजना घोषित करे जिससे इस पर विशेष ध्यान दिया जाए।