फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: caste census started in bihar with counting of building, house number will be allotted as address

Bihar: जातीय जनगणना की शुरुआत में गिन रहे मकान, आज से 15 दिन मकान पर देंगे नंबर, यही होगा आपका पता

Sat, 07 Jan 2023 02:20 PM IST
कुमार जितेंद्र ज्योति न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कुमार जितेंद्र ज्योति Updated Sat, 07 Jan 2023 02:20 PM IST
सार

शनिवार 7 जनवरी से जातिगत जनगणना के तहत मकानों की गणना शुरू हुई है। राज्य सरकार के अनुसार जातिगत जनगणना से आर्थिक और सामाजिक रूप से वंचितों एवं पिछड़ों की पहचान होगी और उनके हिसाब से योजनाएं बनाई जा सकेंगी। दावा है कि जून में रिपोर्ट जारी कर दी जाएगी।

विज्ञापन
Bihar: caste census started in bihar with counting of building, house number will be allotted as address
पटना में डीएम ने मकान गणना के लिए निकले कर्मियों से जानकारी ली। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

1931 में ब्रिटिश हुकूमत ने जातिगत जनगणना कराई थी, उसके बाद से यह देश में एक बार कर्नाटक में हुई भी तो 2014 से अबतक रिपोर्ट नहीं जारी की जा सकी है। अब बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इसे मुहिम के रूप में शुरू करा दिया है। शनिवार 7 जनवरी से जातिगत जनगणना के तहत मकानों की गणना शुरू हुई है। पटना में डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने मकान की गणना में लगाए गए कर्मियों के साथ इसकी शुरुआत की। राज्य सरकार के अनुसार जातिगत जनगणना से आर्थिक और सामाजिक रूप से वंचितों एवं पिछड़ों की पहचान होगी और उनके हिसाब से योजनाएं बनाई जा सकेंगी। सरकार का दावा है कि जून में पूरी रिपोर्ट जारी कर दी जाएगी।

विज्ञापन


मकानों को यूनिक नंबर अलॉट होगा, याद रखें 
दूसरे चरण में 1 से 30 अप्रैल तक जातिवार गणना से पहले, पहले चरण में 7 जनवरी से 21 जनवरी तक मकानों की गणना शुरू की गई है। इन 15 दिनों के दरम्यान गणनाकर्मी एक लगातार हर मकान में जा रहे हैं। हर मकान को खास नंबर अलॉट कर रहे हैं। यह यूनिक नंबर लाल रंग से मकान पर मार्क भी होगा और रिकॉर्ड के लोगों को इसे अपने पास भी लिखकर रख लेना चाहिए, क्योंकि यह एक तरह से पता हो जाएगा। अबतक नगर निगम मकान नंबर जारी करता रहा है, लेकिन उसे पता के रूप में खोजना असंभव रहता है। दावा है कि इस बार दिया जा रहा नंबर हर आदमी के पते के रूप में रिकॉर्ड बनकर दर्ज हो जाएगा। मकान की गणना करते समय गणनाकर्मी घर के मुखिया का नाम भी लिख रहे हैं, ताकि यह रिकॉर्ड रहे कि मकान नंबर फलां किस व्यक्ति का है। गणनाकर्मी यह भी दर्ज कर रहे हैं कि उस परिवार में कुल कितने सदस्य हैं। साथ ही बेघर लोगों का भी रिकॉर्ड उनके अस्थायी आशियाने-ठिकाने पर लिया जाएगा। प्रत्येक कर्मी 150 मकानों की गिनती करेंगे। इसके लिए उन्हें हर रोज मैनुअल डेटा अपलोड करना होगा। अगर कोई घर बंद मिलेगा तो मोबाइल नंबर लेकर उनसे उनकी पूरी जानकारी लेना भी गणनाकर्मी की जिम्मेदारी होगी। ग
विज्ञापन


जाति अप्रैल में पूछेंगे, साथ ही जानेंगे काम और आय
मकान, मकान के मुखिया और परिवार के सदस्यों की कुल संख्या का रिकॉर्ड कागजों पर दर्ज किया जा रहा है। 21 जनवरी तक यह प्रक्रिया पूरी होगी। इसके साथ ही इस डाटा को अपलोड किए जाने पर ऑनलाइन फॉर्म तैयार होता जाएगा। उसी फॉर्म में अगले चरण के दौरान बाकी जानकारी फीड की जाएगी। पूरे अप्रैल महीने गणनाकर्मी इसी ऑनलाइन फॉर्म में बाकी सूचनाएं भरेंगे। उस दौरान मकान नंबर के हिसाब से परिवार के मुखिया के पास पहुंच उनकी जाति के साथ परिवार के सदस्यों की जानकारी ली जाएगी। उनके पास कौन-कितनी गाड़ियां हैं, कितने मोबाइल हैं, आय का स्रोत क्या है, नौकरी करते हैं या स्वरोजगार या बेरोजगार हैं, क्या-क्या हुनर जानते हैं...जैसी जानकारी भी ली जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed