फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Caste Census: Nitish Kumar declared caste survey report says religion wise report, caste figure in bihar

Bihar Caste Census : अब धर्म और जाति को बांटकर समझ लीजिए; कौन ताकतवर, अब कौन कमजोर- बता रही रिपोर्ट

Mon, 02 Oct 2023 02:17 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 02 Oct 2023 02:17 PM IST
सार

Bihar Jati Janganana : सुप्रीम कोर्ट तक विरोध के बावजूद राजनीतिक दलों की एकता के कारण अब बिहार में जाति आधारित एक-एक आदमी की गिनती हो गई। रिपोर्ट में हरेक धर्म और हर जाति के लोगों की संख्या बता दी गई है। मतलब संख्या बल साफ कर दिया है।

विज्ञापन
Bihar Caste Census: Nitish Kumar declared caste survey report says religion wise report, caste figure in bihar
जातिगत जनगणना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार में 81.99 प्रतिशत यानी लगभग 82% हिंदू हैं। इस्लाम धर्म के मानने वालों की संख्या 17.7% है। शेष ईसाई सिख बौद्ध जैन या अन्य धर्म मानने वालों की संख्या 1% से भी कम है। जिनकी संख्या 1 प्रतिशत से भी कम है, उनकी भी जातियों के लोगों की संख्या जारी कर दी गई है। जातियों को बांटकर गिना गया तो सबसे ताकतवर जाति नहीं बदली। आंकड़ें कह रहे हैं कि बिहार की आबादी 13,07,25,310 है। वहीं कुल सर्वेक्षित परिवारों की संख्या 2,83,44,107 है। इसमें पुरुषों की संख्या 4 करोड़ 41 लाख और महिलाओं की संख्या 6 करोड़ 11 लाख है। बिहार में प्रति 1000 पुरुषों में 953 महिलाएं हैं।

विज्ञापन


विज्ञापन


यादवों के बाद दुसाध जाति की संख्या 5.31 प्रतिशत आई है
जातीय जनगणना का आंकड़ा काफी हद तक अनुमान के अनुसार ही आया है। अगड़ी जातियों के लिए यह चौंकाने वाला है, लेकिन राजनीतिक रूप से ज्यादा सक्रिय पिछड़े और अन्य पिछड़ी जातियों के लिए यह आंकड़ा सुकून भरा है। सबसे रोचक आंकड़ा यह है कि बिहार में सामान्य वर्ग के लोगों की जितनी संख्या है, राष्ट्रीय जनता दल अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की जाति के लोगों की संख्या लगभग उतनी ही है। बिहार में सबसे ज्यादा यादव 14.26% हैं। आंकड़ों ने यह भी बता दिया है कि हर तरीके से दिवंगत रामविलास पासवान की जाति यहां मायने रखती है। यादवों के बाद दुसाध जाति की संख्या 5.31% आई है। रविदास वर्ग के लोगों की संख्या भी थोड़ी ही कम है। 5.25% के साथ यह बिहार में तीसरे नंबर पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानिए, बिहार में किस धर्म की कितनी आबादी है

  • हिन्दू- 81.99% (10,71,92,958)
  • मुस्लिम- 17.70% (2,31,49,925)
  • ईसाई- 0.05% (75,238)
  • सिख- 0.011% (14,753)
  • बौद्ध आबादी 0.0851% (1,11,201)
  • जैन- 0.0096%(12,523)
  • अन्य धर्मों की आबादी 0.1274% (1,66,566)
  • कोई धर्म नहीं मानने वाले- 0.0016% (2,146)

जानिए, बिहार में किस वर्ग के कितनी आबादी है

  • अत्यंत पिछड़ा वर्ग (ईबीसी)- 36.1% (4,70,80,514)
  • पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) 27.12%- (3,54,63,936)
  • अनुसूचित जाति- 19.65% (2,56,89,820)
  • अनुसूचित जनजाति - 1.68% (21,99,361)
  • अनारक्षित (सामान्य वर्ग) 15.52% (2,02,91,679) 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed