{"_id":"63e367b32f22801e5b0b475a","slug":"bihar-car-crushed-many-people-including-dog-goat-in-nalanda-two-died-2023-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: नालंदा में कुत्ते-बकरी सहित कई लोगों को कार ने कुचला, दो की मौत, वाहन पर लिखा मिला भारत सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: नालंदा में कुत्ते-बकरी सहित कई लोगों को कार ने कुचला, दो की मौत, वाहन पर लिखा मिला भारत सरकार
Wed, 08 Feb 2023 02:43 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
Published by: अरविंद कुमार
Updated Wed, 08 Feb 2023 02:43 PM IST
सार
बिहार के नालंदा जिले में तेज रफ्तार कार का कहर देखने को मिला। मामला इस्लामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मुर्गियाचक मठपर के पास की है। आक्रोशित ग्रामीणों ने आगजनी करते हुए जाम लगा दिया।
विज्ञापन
वाहन पर लिखा मिला भारत सरकार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नालंदा जिले के इस्लामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मुर्गियाचक मठ पर मोहल्ला के समीप भारत सरकार लिखी बेलगाम कार काल साबित हुई। दो बकरी और दो कुत्ते को कुचलने के बाद चार लोगों को टक्कर मारते हुए कार पोल से टकरा गई। घटना में एक अधेड़ व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई। जबकि, जख्मी बच्ची की मौत इलाज के लिए पटना ले जाने के दौरान रास्ते में हो गई।
विज्ञापन
आक्रोशित ग्रामीणों ने बच्ची के शव को सड़क पर रखकर आगजनी करते हुए जाम लगा दिया। ग्रामीण मुआवजे और चालक पर कार्रवाई की मांग किए। हंगामा की सूचना पाकर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझाने में जुट गए। मृतकों में मुसहरी गांव निवसी नरेश प्रसाद (61) पुत्र अशोक प्रसाद और मठियापर निवासी पिंकू कुमार की 12 साल की बेटी खुशी कुमारी शामिल है।
विज्ञापन
घटना के संबंध में ग्रामीणों ने बताया, भारत सरकार लिखी कार जैतीपुर से इस्लामपुर की ओर आ रही थी। उसी दौरान दो बकरी और दो कुत्ते को कार ने कुचल दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। इसके बाद भागने के दौरान बच्ची समेत चार लोगों को टक्कर मारकर कार बिजली पोल से टकरा गई। इसके बाद चालक कार छोड़ फरार हो गया।
विज्ञापन
जख्मी मखदुमपुर गांव निवासी मिठाई दुकानदार अजीत राम और कॉलेज कर्मी महेंद्र प्रसाद इलाजरत हैं। मृतक अशोक प्रसाद साइकिल से दूध पहुंचाने जा रहे थे। उसी दौरान हादसा हुआ। दारोगा निशी कुमार ने बताया कि वाहन पर भारत सरकार लिखा है। नंबर के आधार पर पुलिस चालक की पहचान के प्रयास में जुट गई है।